Home राजनीति AAP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी...

AAP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची

AAP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी AAP ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों ही घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के खत्म होने के बाद AAP ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पहले से ही यह खबर चल रही थी आम आदमी पार्टी मंगलवार आज कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेगी और रात होते होते यह खबर सच भी साबित हुई|

AAP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची

AAP Candidates List 2020

कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने को लेकर काफी पहले से बातें हो रही तो और आज जारी हुई AAP की कैंडिडेट लिस्ट में हुआ भी कुछ वही। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे है जबकि 46 मौजूदा विधायकों को आगामी चुनाव के लिए टिकट दिया है। पार्टी ने 9 सीटों पर नए चेहरे उत्तराने का फैसला किया है। पिछली बार 6 महिलाओं को टिकट दिया गया था लेकिन इस बार 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तो डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी ने आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि राघव चड्ढा राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ेंगे. तिमारपुर से दिलीप पांडेय चुनावी मैदान में होंगे. गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू) को टिकट मिला है.

  1. नरेला- शरद चौहान
  2.  बुराड़ी- संजीव झा
  3. तिमारपुर- दिलीप पांडे
  4. आदर्श नगर- पवन शर्मा
  5. बादली- अजेश यादव
  6. रिठाला- महेंद्र गोयल
  7. बवाना- जय भगवान उपकार
  8. मुंडका- धर्मपाल
  9. किराड़ी- ऋतुराज झा
  10.  सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार
  11.  नांगलोई- जत रघुविंदर शोकेन
  12. मंगोलपुरी- राखी बिड़लान
  13. रोहिणी- राजेश बंसीवाला
  14. शालीमार बाग- बंदना कुमारी
  15. शकूरबस्ती- सत्येंद्र जैन
  16. त्रिनगर- जितेन्द्र तोमर
  17. वजीरपुर- राजेश गुप्ता
  18. मॉडल टाउन- अल्कलेश पति त्रिपाठी
  19. सदर बाजार- सोमदत्त
  20. चांदनी चौक- प्रह्लाद सिंह साहनी
  21. मटियामहल- शोएब इकबाल
  22. बल्लीमारान- इमरान हुसैन
  23. करोलबाग- विश्व रवि
  24. पटेल नगर- राज कुमार आनंद
  25. मोती नगर- शिव चरण गोयल
  26. मादीपुर- गिरीश सोनी
  27. राजौरी गार्डन- धनवती चंदकला
  28. हरि नगर- राजकुमारी
  29. तिलक नगर- जनरैल सिंह
  30. जनकपुरी- राजेश ऋषि
  31. विकासपुरी- महिंदर यादव
  32. उत्तम नगर- नरेश बालयान
  33. द्वारका- विनय कुमार मिश्र
  34. मटियाला- गुलाब सिंह यादव
  35. नजफगढ़- कैलाश गहलोत
  36. बिजवासन- बीएस जून
  37. पालम- भावना गौड़
  38. दिल्ली छावनी- वीरेंद्र सिंह
  39. राजेंद्र नगर- राघव चड्ढा
  40. नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
  41. जंगपुरा- प्रवीण कुमार
  42. कस्तूरबा नगर- मदन लाल
  43. मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
  44. आर के पुरम- प्रमिला टोकस
  45. महरौली- नरेश यादव
  46. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
  47. देओली- प्रकाश जरवल
  48. अम्बेडकर नगर- अजय दत्त
  49. संगम विहार- दिनेश मोहनिया
  50. ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
  51. कालकाजी- आतिशी
  52. तुगलकाबाद- सही राम पहलवान
  53. बदरपुर- राम सिंह नेताजी
  54. ओखला- अमानतुल्लाह खान
  55. त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार मचरौलिया
  56. कोंडली- कुलदीप कुमार (मोनू)
  57. पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया
  58. लक्ष्मी नगर- नितिन त्यागी
  59. विश्वास नगर- दीपक सिंगला
  60. कृष्णानगर- एसके बग्गा
  61. गांधीनगर- नवीन चौधरी (दीपू)
  62. शाहदरा- राम निवास गोयल
  63. सेवापुरी- राजेंद्र पाल गौतम
  64. रोहतास नगर- सरिता सिंह
  65. सीलमपुर- अब्दुल रहमान
  66. घोण्‍डा- एसडी शर्मा
  67. बाबरपुर- गोपाल राय
  68. गोकलपुरी- सुरेंद्र कुमार
  69. मुस्तफाबाद- हाजी यूनुस
  70. रावल नगर- दुर्गेश पाठक

इस बार आप ने आठ महिलों को टिकट दिया है, जिनमें राखी बिड़लान मंगोलपुरी से, बंदना कुमारी शालीमार बाग से, आतिशी कालकाजी से, प्रमिला टोकस आर के पुरम से, धनवंती चंदेला राजौरी गार्डन से, राजकुमारी ढिल्लो हरिनगर से, भावना गौर पालम से और सरिता सिंह को रोहतास नगर से टिकट दिया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए LJP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची

Delhi BJP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची

Delhi Congress Party Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here