Home राजनीति केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में...

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन: मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार का आज 12 नवंबर की सुबह निधन हो गया| अनंत कुमार का निधन बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुआ, उन्होंने 59 साल की उम्र में आखरी साँस ली| बता दें की वे काफी आरसे से कैंसर से पीड़ित थे| अनंत कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राजनेताओं ने शोक प्रकट किया| उनका इलाज लंदन और अमेरिका में भी चला था| वे पिछले काफी दिनों से बेंगलुरु के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे|

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन

मीडिया न्यूज़ के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का शव अंतिम दर्शन के लिए बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा| अनंत कुमार के निधन के बाद कर्नाटक में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है| उनके निधन पर आज प्रदेश में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है|

श्रद्धांजलि मैसेज, कोट्स, SMS, शायरी, इमेज

जबकि देशभर में अनंत कुमार के शोक में ध्वज आधा झुका दिया गया है| कर्नाटक की राजनीति में अनंत कुमार ने काफी प्रभाव छोड़ा| अनंत कुमार ने लगातार 6 बार दक्षिणी बेंगलुरु से लोकसभा का चुनाव जीता| वे इस सीट से साल 1996 से ही संसद चुने आ रहे थे| पीएम ने अनंत कुमार के निधन पर कहा की वह इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के खड़े है|

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन की खबर के बाद उन्हें चाहने वाले उन्हें अपनी नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहे है| सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए अंतिम विदाई दे रहे है| चुनाव से एन पहले अनंत कुमार का निधन बीजेपी के लिए काफी बुरी खबर है| वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने बीजेपी का परचम दक्षिण भारत में लहराने में मुख्य योगदान दिया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here