Home राजनीति कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस- जेडीएस को मिली जीत, बीजेपी हारी

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस- जेडीएस को मिली जीत, बीजेपी हारी

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस- जेडीएस को मिली जीत, बीजेपी हारी: कर्नाटक में हुए तीन लोकसभा की सीटों और दो विधानसभा की सीटों के उपचुनाव भाजपा के लिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बुरी खबर लेकर आए है| पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को केवल एक ही सीट पर जीत नसीब हुई है| इस सीट पर प्रदेश के पूर्व सीएम के बेटे राघवेंद्र ने जीत हासिल की है| जबकि अन्य सीटों पर कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है| कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे से जुड़ी तमाम अपडेट यहाँ पढ़े-

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस- जेडीएस को मिली जीत, बीजेपी हारी

कर्नाटक उपचुनाव में वर्तमान सीएम की पत्नी भी अपनी किस्मत आजमा रही थी| जिन्हे भी इस चुनाव में जीत नसीब हुई है| कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी को 109137 वोटों से जीत दर्ज की है| वही कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद सिद्धू जामखंडी विधानसभा सीट पर 39480 हजार वोटों से चुनाव जीते|

राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवार सूची 2018: पहली लिस्ट में 80-100 नामों का हो सकता है ऐलान

कर्नाटक उपचुनाव प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के लिए जीतना महत्वपूर्ण था उतना ही महत्वपूर्ण बीजेपी पार्टी के लिए भी था| उपचुनाव के नतीजों के आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया| उन्होंने पार्टी की इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को दिया|


उन्होंने आगे कहा की यह जीत महज एक शुरुआतभर है और अब हमें प्रदेश की सभी 28 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करनी है| हमे अपने सफर में किसी प्रकार का घमंड नहीं लाना है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here