Home राजनीति मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मतदान आज, 3 बजे तक 50...

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मतदान आज, 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हुई

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मतदान आज, 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हुई: मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 28 नवंबर बुधवार क मतदान होगा| प्रदेश के 52 जिलों की 230 असेंबली की सीटों पर सुबह से मतदान करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी| प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार के लिए चुनाव प्रचार करने का समय सोमवार श्याम को समाप्त हो गया| अब सभी निगाहे आज होने पोलिंग पर टिकी है| चुनाव आयोग ने लोगो अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है| राज्य में चुनाव एक ही चरण में आज ही पूर्ण हो जाएँगे|

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मतदान आज, 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हुई

राज्य में विधानसभा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग ने 65 हजार के करीब मतदान केंद्रों का निर्माण किया है| बता दें की मध्य प्रदेश में मौजूद पांच करोड़ के करीब मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे| मध्य प्रदेश असेंबली इलेक्शन 2018 में 3 हजार के करीब मतदाता अपनी किस्मत आजमा रहे है| प्रदेश में कुल वोटर्स में से दो करोड़ 63 लाख 01 हजार 300 पुरूष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। सर्विस वोटर की संख्या 62 हजार 172 है। इस बार 1 हजार से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है|

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट

राज्य में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है और 2 लाख के करीब पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है| केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की 650 कंपनियां और 33 हजार होमगार्ड भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के इंतजामों के चलते केंद्रीय अर्धसैनिक दल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here