Home राजनीति मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट: पूर्वोत्तर के मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा| प्रदेश की जनता मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर आगामी पांच सालों के लिए सरकार चुनेगी| राज्य में 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार करने की प्रक्रिया सोमवार 27 नवंबर श्याम चार बजे समाप्त हो गई| प्रदेश में मौजूद कारण 7 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे| प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी सीईओ आशीष कुंदरा ने जानकारी दी की राज्य में शांति पूर्ण चुनाव करवाने के लिए सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई है| मिजोरम असेंबली इलेक्शन 2018 लाइव वोटिंग अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ|

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट

चुनाव अधिकारी आशीष कुंदरा ने सोमवार को प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कहा की निष्पक्ष चुनाव के लिए बाकि तैयारी पूरी हो चुकी है| उन्होंने बताया की 28 नवंबर को होने वाले चुनाव से 209 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा| पूर्वोत्तर भारत का यह एक मात्र राज्य है जहाँ कांग्रेस पार्टी की सरकार है| मिजोरम सत्ता में कांग्रेस साल 2008 में आई थी, जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी सत्ता में बनी हुई है| अगर पार्टी इस बार भी चुनाव जीतने में कामयाब होती है तो कांग्रेस पार्टी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने में सफल होगी|

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मतदान आज, 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हुई

साल 2013 में हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी| वही मिजो नैशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी। कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि बीजेपी 39 सीटों पर मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here