Home खेलकूद IND vs SA Hockey World Cup 2018 Match Live Score Update: आज...

IND vs SA Hockey World Cup 2018 Match Live Score Update: आज होगा भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच हॉकी का पहला मैच

IND vs SA Hockey World Cup 2018 Match Live Score Update: आज होगा भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच हॉकी का पहला मैच विश्व हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले आज से शुरू हो रहे है| आज मेजबान भारत का मैच साउथ अफ्रीका के साथ होगा| भारत ने इस टूर्नामेंट में आखरी बार साल 1975 में कोई पदक जीता था| साल 1982 में मुंबई में हुए मुकाबले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था| तब भारत पांचवे स्थान पर रहा था| भारत ने बीते 43 साल से वर्ल्ड हॉकी टूर्नामेंट में कोई पदक अपने नाम नहीं किया है| इस बार भारत में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप में 43 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी| भारत इस टूर्नामेंट के पूल सी में है, जिसमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, और कनाडा भी है|

IND vs SA Hockey World Cup 2018 Match Live Score Update: आज होगा भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच हॉकी का पहला मैच

भारत vs साउथ अफ्रीका हॉकी वर्ल्ड कप 2018 लाइव मैच स्कोर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच कब होगा?

एफआईएच हॉकी विश्वकप 2018 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की हॉकी टीमें बुधवार यानि की 28 नवंबर 2018 को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी।

भारत में कितने बजे देख सकेंगे मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये मुकाबला बुधवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 07.00 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकेंगे ये मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स HD 1 और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां देख सकेंगे ये मैच?

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप ये मैच FIH के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

भारत ने ओलिंपिक में 8 बार चैम्पियन रही है और हॉकी विश्व कप का ख़िताब केवल एक बार अपने नाम किया है| अजित पाल सिंह की अगुवाई वाली टीम ने यह कारनामा किया था| घरेलू मैदान पर हो रहे मैच और अच्छे हौसलाअफजाई का फायदा टीम इंडिया को मैच जीतने में मदद कर सकता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here