Home राजनीति Jharkhand Assembly Election Result 2019 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Vote...

Jharkhand Assembly Election Result 2019 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Vote Counting | Winner MLA

Jharkhand Assembly Election Result 2019 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Vote Counting | Winner MLA झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा आज होने जा रही है। आज सुबह से ही झारखंड की सभी 81 विधानसभा सेतो पर हुए मतदान की गिनती जारी है। झारखंड असेंबली इलेक्शन 2019 में बीजेपी और जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें की जमशेदपुर पूर्वी सीट से सीएम रघुबर दास चुनावी मैदान में है। झारखंड विधनसभा चुनाव की वोटों की गिनती के साथ ही अब रुझान आने शुरू हो गए है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट नीचे देखे-

Jharkhand Assembly Election Result 2019 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Vote Counting | Winner MLA
Jharkhand Assembly Election Result 2019 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Vote Counting | Winner MLA

Jharkhand Assembly Election Result 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतदान की प्रक्रिया पूर्ण के बाद एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल के नतीजों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को कई सीटों का नुकसान होने की संभावना जताई गई है वही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को झारखंड असेंबली इलेक्शन 2019 में कई सीटों का फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? अब तो यह झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Jharkhand
Result Status

Status Known For 81 out of 81 Constituencies
Party Won Leading Total
AJSU Party 2 0 2
Bharatiya Janata Party 12 14 26
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) 1 0 1
Independent 0 2 2
Indian National Congress 8 7 15
Jharkhand Mukti Morcha 13 17 30
Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 0 3 3
Nationalist Congress Party 0 1 1
Rashtriya Janata Dal 0 1 1
Total 36 45 81

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 Live Vote Counting

डुमका से बीजेपी 461 वोट से आगे
ताजा अपडेट के अनुसार 11 राउंड के बाद डुमका में भाजपा की लुईस को 38,338 वोट। झामुमो के हेमंत सोरेन को 37,877 वोट। बीजेपी 461 वोट से आगे।

02:06 PM
कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 31 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

02:00 PM
जमशेदपुर पूर्वी सीट सरयू राय को बढ़त
जमशेदपुर पूर्वी सीट

सरयू राय-23517
रघुवर दास-18878
सरयू राय को बढ़त-4643

Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, रोचक तथ्य

01:58 PM
भाजपा 32 सीटों पर आगे
मिल रही ताजा अपडेट के मुताबिक चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 39 सीटों पर आगे। भाजपा 32 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

01:55 PM
Jharkhand Election News Today: डुमका से हेंमत सोरेन पीछे
मिल रही जानकारी के मुताबिक डुमका से हेंमत सोरेन पीछे चल रहे हैं। भाजपा के लुइस मरांडी 461 वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:51 PM
भाजपा 31 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। भाजपा 31 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

01:50 PM
Jharkhand Chunav 2019: झाविमो से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को बढ़त
झाविमो से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी सभी सीटों पर यह पार्टी पीछे है। यह एकमात्र पार्टी है, जिसने सभी 81 सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया था।

01:43 PM
मतगणना के आने वाले दौर में लगभग 1500-2000 का लीड़ जारी रहेगी- सरयू राय
झारखंड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर ईस्ट से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के आने वाले दौर में लगभग 1500-2000 का लीड़ जारी रहेगी। मैं 30 हजार वोटों के अंतर से जीत सकता हूं।

01:40 PM
देवघर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी- 14,951 मतों से आगे
देवघर विधानसभा क्षेत्र : नौवा राउंड पूरा

1. सुरेश पासवान:- 41447 (RJD)
2. नारायण दास:- 26496 (BJP)
आरजेडी- 14,951 मतों से आगे

01:38 PM
हेमंत सोरेन के आवास की सुरक्षा बढाई गई
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के सरकारी आवास की सुरक्षा बढाई गई। मुख्य गेट से एंट्री बंद, पुलिसकर्मियों की तैनाती। शाम चार बजे से हेमंत सोरेन के आवास पर लगेगा जमावड़ा, विपक्षी महागठबंधन के तमाम नेता आएंगे।

01:37 PM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। भाजपा 30 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

01:36 PM
महेशपुर विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी
महेशपुर विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी
स्टीफन मरांडी(झामुमो)- 31290

मिस्त्री सोरेन(बीजेपी)- 21277
स्टीफन मरांडी 10013 वोट से आगे

01:26 PM
तटस्थ रहेंगे सरयू राय
मिल रही जानकारी के मुताबिक झारखंड ईस्ट से सीएम रघुवर दास से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय 2600 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय ने कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है तो वे किसी के साथ नहीं जाएंगे। तटस्थ रहेंगे।

Maharashtra Assembly Election Result 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम Live Vote Counting | Winner MLA

01:20 PM
सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे
आजसू के सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं, झामुमो की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।

01:12 PM
Jharkhand Elections Results: भाजपा अबतक की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी तक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 29 सीटों पर आगे है। जबकि, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 5 सीटों पर आगे है। अन्य 11 सीटों पर आगे है।

01:06 PM
बदलाव के मूड में थी जनता- सुबोध कांत सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में थी। रघुवर दास के अहंकार को जनता ने नकार दिया।

01:04 PM
पोड़ैयाहाट से जेवीएम के प्रदीप यादव आगे
मिल रही जानकारी के मुताबिक पांचवें राउंड में पोड़ैयाहाट से जेवीएम के प्रदीप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गजाधर सिंह से 9221 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रदीप यादव को 20018 और गजाधर सिंह को 10787 मत मिले हैं।

01:02 PM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त।

12:57 PM
आजसू की अब तीन सीटों पर बढ़त
मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक आजसू की अब तीन सीटों पर बढ़त। सिमरिया में आजसू प्रत्याशी मनोज चंद्रा 495 वोट से आगे।जामा में शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता मुर्मू 415 वोट से पीछे चल रही हैं। मंत्री राज पलिवार मधुपुर में पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी से महज 415 वोट से आगे। आजसू की सिल्ली और मांडू दो सीटों पर बढ़त बरकरार। बाकी में पीछे।

12:50 PM
महेशपुर व लिट्टीपाड़ा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी को पहले राउंड से ही बढ़त
महेशपुर व लिट्टीपाड़ा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। अब तक हुई गिनती के बाद आलमगीर आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वेणी प्रसाद गुप्ता से 12209 वोट से आगे चल रहे हैं। लिट्टीपाड़ा से झामुमो के दिनेश मरांडी भाजपा के दानियल किस्कू से 3398 व महेशपुर से झामुमो के स्टीफन मरांडी भाजपा के मिस्त्री सोरेन से 8292 वोट से आगे चल रहे हैं।

12:48 PM
पाकुड़ जिले के तीनों सीट पर महागठबंधन आगे
पाकुड़ जिले के पाकुड़, लिट्टीपाड़ा व महेशपुर सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने पर पाकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के वेणी प्रसाद गुप्ता ने कांग्रेस के आलमगीर आलम से शुरुआती बढ़त बनाई। परंतु 5वें राउंड की गिनती के बाद आलमगीर आलम ने बेनी प्रसाद पर बढ़त बना ली।

12:44 PM
कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन आगे
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 29 सीटों पर और कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 42 सीटों (जेएमएम 25, कांग्रेस 12 और राजद 5) पर आगे चल रही है।

12:42 PM
हेमंत सोरेन दुमका में 2463 वोट से मंत्री लुइस मरांडी से आगे
आठवें राउंड में पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम 12209 वोट से भाजपा के वेणी गुप्ता से आगे। जरमुंडी से 4 राउंड के बाद बीजेपी के देवेंद्र कुंवर 6058 वोट से आगे।हेमंत सोरेन दुमका में 2463 वोट से मंत्री लुइस मरांडी से आगे।

12:39 PM
कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर और कांग्रेस+ बहुमत के आंकड़े को पार कर 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है।

12:36 PM
धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक 10612 मतों से आगे
धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक 10612 मतों से आगे चल रहे हैं। पांचवें चरण की गिनती खत्म होने तक मन्नान को 28616 और भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को 18004 मत मिले हैं। निरसा विधानसभा से भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता 4769 मतों से आगे चल रही हैं।

12:35 PM
कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

12:32 PM
हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे
ताजा जानकारी के मुताबिक झामुमो के हेमंत सोरेन दुमका सीट से 2463 मतों से और बरहेट से 8616 मतों से आगे चल रहे हैं।

12:29 PM
झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह 743 मतों से आगे
ताजा जानकारी के मुताबिक झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह 743 मतों से आगे चल रही हैं। पूर्णिमा को 18631 और भाजपा की रागिनी सिंह को 17618 मत मिले हैं। यह पांचवें राउंड का अपडेट है।

12:20 PM
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी, आरपीएन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं, लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।

12:19 PM
हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे
ताजा जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन दोनों सीट यानी दुमका और बरहेट दोनों सीट से आगे चल रहे हैं।

12:14 PM
कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 10 सीटों पर बढ़त।

12:06 PM
कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे। भाजपा 28 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त।

12:01 PM
मधुपुर में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार आगे
ताजा जानकारी के अनुसार मधुपुर में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार झामुमो के हाजी हुसैन से 1113 मत से आगे। चौथे राउंड के बाद जामा से भाजपा के सुरेश मुर्मू 2871 से आगे। छठे राउंड के बाद शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन झामुमो 12136 से बढत बनाए हुए हैं।

11:54 AM
रघुवर दास बोले- हम सरकार बनाएंगे
क्या सरयू राय की वजह से नुकसान हुआ? इसे लेकर रघुवर दास ने कहा कि अबतक मुझे जो वोट मिले हैं वो नहीं मिलते। स्पष्ट रूप से बोल रहा हूं कि हम न केवल जीत रहे हैं, बल्कि हम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार भी बनाएंगे।

11:50 AM
ये रुझान अंतिम नहीं- रघुवर दास
झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास ने कहा कि ये रुझान अंतिम नहीं हैं। मतगणना अभी बाकी हैं। इन रुझानों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। मैं बाद में रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

11:46 AM
कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे। भाजपा 29 सीटों पर आगे। अन्य को 12 सीटों पर बढ़त।

11:44 AM
सारठ से झाविमो प्रत्याशी उदयशंकर सिंह आगे
सारठ से झाविमो प्रत्याशी उदयशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह से 2687 मतों से आगे। जुगसलाई विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी 445 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:37 AM
भाजपा 30 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 30 सीटों पर आगे। कांग्रेस + 39 सीटों पर आगे। अन्य 12 पर आगे है।

11:33 AM
कांग्रेस + 41 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे। कांग्रेस + 41 सीटों पर आगे। अन्य 12 पर आगे है। झारखंड के पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 5980 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:30 AM
हेमंत सोरेन बरहेट सीट से आगे
जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 मतों से आगे और दुमका सीट से 5381 मतों से पीछे।जमशेदपुर पूर्व से झारखंड के सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुबर दास 1449 वोटों से आगे।

11:21 AM
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे
पार्टियों के अनुसार चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 13, जेएमएम 21, आजसू 5, जेवीएम 5, अन्य 5 सीटों पर आगे।

11:16 AM
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस + 40 सीटों पर आगे। अन्य 13 सीटों पर आगे है।

11:10 AM
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त मिलता दिखाई दे रहा है।

11:08 AM
झरिया में जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प मुकाबला
यह भी पढ़ें: झरिया में जेठानी-देवरानी के बीच दिलचस्प मुकाबला, मतगणना जारी

11:01 AM
भाजपा 28 सीटों पर आगे
ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है।

10:58 AM
हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा- बाबूलाल मरांडी
धनवार से जेवीएम (पी) के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है। बाबूलाल मरांडी 2841 मतों से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here