Home सुर्खियां दिल्ली के साकेत में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे...

दिल्ली के साकेत में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली के साकेत में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला: दिल्ली के साकेत इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी को भी हैरान कर देगी। बता दें की साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में एक दसवीं में पढ़ने वाली छात्र के मां बनने की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद से घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। पीड़ित छात्रा, एक 19 वर्षीय युवक की हवस का शिकार हो गई। आरोपी युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया हुआ था। वह पीड़िता को वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान ही पीड़ित छात्र प्रेग्नेंट हो गई लेकिन उसे इसका पता तक नहीं चला।

दिल्ली के साकेत में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली के साकेत में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला

घरवालों को पीड़िता के गर्भवती होने का पता भी हाल ही में चला है। बीते शुक्रवार को पीड़िता को पेट दर्द हुआ। जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया की लड़की गर्भवती है। इस खबर की सुन पीड़िता के माता-पिता हैरान हो गए। पिछले दिनों इस 10वीं की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इससे नाबालिग से दुष्कर्म का पता चला। डॉक्टरों की मानें तो छह महीने में ही पैदा हुआ बच्चा कमजोर, लेकिन वह स्वस्थ है।

अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी साकेत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी ध्रुव पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इस बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकाता था।


पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ पुष्प विहार इलाके में रहती है। वह इलाके के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने शुक्रवार रात को पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद परिजनों ने से अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच में छात्रा को छह महीने की गर्भवती पाया।

Unnao Rape Case: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी कुलदीप सेंगर को सुनाई उम्र कैद की सजा, लगा 25 लाख का जुर्माना

जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को पीड़िता ने बताया की आरोपी ध्रुव ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। इस घटना का आरोपी ने वीडियो भी बनाया। इस वीडियो की धमकी देकर आरोपी पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा और वह गर्भवती हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here