Home राजनीति Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय,...

Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, रोचक तथ्य

Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, रोचक तथ्य झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम अब साफ होते नजर आ रहे है। प्रदेश की कुल 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे अब आने लगे है और अब तक के रुझान से यह साफ हो चला है की प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनना लगभग तय है। झारखंड असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2019 के बीच हेमंत सोरेन का नाम खूब सुर्खियों में है और हर कोई जानना चाहता की हेमंत सोरेन कौन है? हेमंत सोरेन के बारे में कुछ रोचक जानकारी लेकर हम प्रस्तुत हुए है जिसे पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा की हु इस हेमंत सोरेन?

Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, रोचक तथ्य
Who is Hemant Soren: हेमंत सोरेन कौन है? राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, रोचक तथ्य

Who is Hemant Soren

– हेमंत सोरेन के पिता का नाम शिबू सोरेन है जो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है।

– हेमंत सोरेन का राजनीतक करियर छात्र रहते ही शुरू हो गया। उनके पिता शिबू सोरेन को पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। शिबू सोरेन ने पहला लोकसभा चुनाव 1977 में लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह साल 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद पहुंचे। इसके बाद शिबू 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा चुनाव जीते।

– शिबू सोरेन की तरह की हेमंत सोरेन को पहले चुनाव में में हार का सामना करना पड़ा। साल 2005 में हुए चुनाव दुमका सीट से चुनाव लड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहे।

– हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष है जो झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।

– झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन के तहत हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। हेमंत सोरेन अभी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। हेमंत सोरेन 2013-14 में झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। दुर्गा सोरेन जामा से 1995 से 2005 तक विधायक रहे हैं। इनके भाई बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के यूथ संगठन झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

नागरिकता संशोधन बिल क्या है? CAB के फायदे और नुकसान, CAA विरोध का कारण

– हेमंत सोरेन झारखंड के कद्दावर नेताओं में से एक है। 38 वर्षीय हेमंत झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के सुदूर नेमरा गांव में हुआ था।

– हेमंत सोरेन के 2 बेटे है। जिनका नाम निखिल और अंश है। उनकी पत्नी का नाम कल्पना सोरेन है जो एक प्राइवेट स्कूल की संचालक है। उनकी मां का नाम रूपी सोरेन बेटे हेमंत सोरेन को इंजीनियर बनाना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here