Home राजनीति दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के घोषित किए उम्मीदवार, यहाँ...

दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के घोषित किए उम्मीदवार, यहाँ देख पूरी लिस्ट-

Delhi Congress Candidates List For Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली को साथ लोकसभा सीटों में से छह लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है| आज सुबह कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली लोकसभा कैंडिडेट्स को जारी किया| कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे गठबंधन की अटकलों पर अब कांग्रेस पार्टी की लिस्ट सामने आने के बाद विराम लग गया है| नीचे देखे दिल्ली कांग्रेस लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट 2019

दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के घोषित किए उम्मीदवार, यहाँ देख पूरी लिस्ट-

दिल्ली कांग्रेस पार्टी कैंडिडेट्स लिस्ट 2019

आइए जानते है की कांग्रेस पार्टी ने किस उम्मीदवार को दिल्ली की किस लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है| कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोठिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है| कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीट में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन दक्षिण दिल्ली सीट पर उम्मीदवार का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है|

जानिए किसे कहां से मिला टिकट-

  • पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली- राजेश लिलोठिया
  • नई दिल्ली- अजय माकन
  • पूर्वी दिल्ली- अरविंदर सिंह लवली
  • उत्तर पूर्व दिल्ली- शीला दीक्षित
  • चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

दिल्ली के लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी जिस पर अब कांग्रेस पार्टी की दिल्ली कैंडिडेट्स लिस्ट के रिलीज़ होने के साथ ही पूर्ण विराम लग गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here