Home खेलकूद धोनी ने लगाया IPL के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखे...

धोनी ने लगाया IPL के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखे वीडियो-

धोनी ने लगाया IPL के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखे वीडियो- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल रात सुपर संडे मुकाबले में शानदार पारी खेली और मैच को रोमांचक मोड़ पर ले गए| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुए इस मुकाबले में धोनी ने आतिशी पारी खेली और दर्शकों का दिल जीत लिया| सीएसके को कल के मैच में धोनी अपनी बदौलत जीत के बेहद करीब ले गए| धोनी ने कल के मैच में 48 गेंदों में पांच चौके और 7 छक्‍के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर भी है। लेकिन धोनी की इस लाजवाब पारी के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके| चेन्नई की टीम ने इस मैच को मात्र 1 रन से गंवा दिया|

धोनी ने लगाया IPL के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखे वीडियो-

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में धोनी की सेना को 162 रन बनाने का लक्ष मिला, चेन्नई की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही| उसने 28 रन पर ही चार विकेट जो दिए थे| लेकिन इसके बाद टीम को धोनी का साथ मिला और मैच रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया| धोनी ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 55 की शानदार पार्टनरशिप की| इसके बाद धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ छठें विकेट के लिए 25 रन जोड़े।

आईपीएल 2019 पॉइंट्स टेबल

एमएस धोनी ने कल के मैच में यह साबित कर दिया है की उन्हें कम आंकने की गलती विपक्षी टीम को कितनी भारी पड़ सकती है| धोनी की बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच के अंतिम ओवर तक रोमांच बनाए रखा| अपनी इस लाजवाब पारी में धोनी ने एक मास्टर स्ट्रोक भी लगाया जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का बन गया| धोनी ने 111 मीटर का छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखा दिया| इस छक्के के साथ ही धोनी ने अपने फैंस का दिल भी जीत लिया| धोनी ने यह छक्का उमेश यादव की गेंद पर लगाया, जिसके चर्चे मैच के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हो रहे है|

विराट की सेना के साथ हुए इस मैच में धोनी ने अकेले मैच का रुख पलट दिया| जहां एक समय पर चेन्नई के चार विकेट काफी कम स्कोर पर गिर गए थे, वहां धोनी ने टीम को संभालते हुए जीत के बेहद करीब ला खड़ा किया और मैच को रोमांचक बना दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here