Home भारत यूपी के मुजफ्फरनगर में LPG सिलेंडर फटने से एक महिला घायल, इस्तेमाल...

यूपी के मुजफ्फरनगर में LPG सिलेंडर फटने से एक महिला घायल, इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखे ध्यान

How to keep LPG cylinder safe in Hindi: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में अचानक गैस सिलेंडर फट गया और इस हादसे में एक महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई| एरिया अधिकारी राम मोहन ने जानकारी दी की खुशीनगर गांव में शशिकला नामक महिला अपने घर में खाना बना रही थी और तभी सिलेंडर फट गया| सिलेंडर फटने की वजह से घर में आग लग गई और एक भैंस जलकर मर गई|

यूपी के मुजफ्फरनगर में LPG सिलेंडर फटने से एक महिला घायल, इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखे ध्यान

घर में रखे 45 हजार रूपये की नकदी भी जल गई| गौरतलब है की देश के अलग-अलग हिस्सों से गैस सिलेंडर की वजह से हादसों के कई मामले सामने आते रहते है| इससे पहले इसी इलाके में सब्जी मंडी में मंगलवार को गैस सिलेंडर में रिसाव की घटना सामने आई थी| यह गैस रिसाव चाय की दुकान में हुआ जिसमें एक बेटा और पिता झुलस गए थे| पुलिस के प्रवक्ता ने बताया की ओम नगर के निवासी रामभगत और उसका बीटा संदीप सब्जी मंडी में चाय की दुकान चलाते है| दोपहर के समय में गैस के सिलेंडर में अचानक रिस्वर होने लगा और फिर देखते ही देखते आग लग गई|

इस घटना में बाप और बेटे दोनों ही झुलस गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया| हालत अधिक खराब होने की वजह से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया|एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना काफी महंगा पड़ सकता है| नीचे दी गई इन बातों का ध्यान रखकर आप गैस सिलेंडर के हादसों से बच सकते है |

LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखे ध्यान

– गैस नली के साथ रबर ट्यूब बदलें| सुरक्षा नली अग्निरोधी हैं, इसलिए ज्यादा सुरक्षित है और लेकिन इसका इस्तेमाल 5 साल तक ही करें| खाना पकाते समय सूती कपड़ें पहने|

– लीक की जांच करने के लिए जलती माचिस की तीली का प्रयोग न करें| एक आसान तरीका है, कि कुछ सेकंड के लिए सिलेंडर वाल्व पर अंगूठा रखे, रिसाव के मामले में आप रिसने वाली गैस का दबाव महसूस कर सकते हैं| साबुन के घोल को डाट / लीक के लिये केवल जाँच के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है|

– पहले माचिस की तीली जलाए , फिर बर्नर नॉब को खोलें|

– गैस लीक होने की स्थिति में रेग्युलेटर और बर्नर नॉब्स को बंद करें| सभी दरवाजे और खिड़कियां खोल दें| बिजली के स्विच ऑन ना करें| तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें|

– सिलेंडर से जुड़ी नायलॉन धागे के साथ सुरक्षा कैप को संभाल कर रखें| यदि कोई रिसाव होता हैं तो रोकने के लिए वाल्व पर कैप लगा दें|

RBI जल्द जारी करेगा 20 रूपये का नया नोट, तस्वीरें आई सामने

– कभी भी बर्तन को, जलते बर्नर पर ना छोड़ें. उबाल आने पर लौ बुझ सकती हैं और गैस रिसाव का कारण बन सकता है| गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊपर जगह पर रखें|

– रात को सोते समय रेग्यूलेटर याद से बंद कर दें| बच्चों को एलपीजी लगी जगह पर खेलने न दें| एलपीजी. लगाने के बाद से हर दो साल में जांच जरूर करवाएं|

– सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट भी जरूर चेक करें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here