Home भारत पार्क में खेलने गए डेढ़ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच...

पार्क में खेलने गए डेढ़ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

पार्क में खेलने गए डेढ़ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला: चंडीगढ़ शहर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है| बता दें की सिटी के एक पार्क में एक डेढ़ साल में मासूम बच्चे में आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार दिया| बता दें की बच्चा चंडीगढ़ के सेक्टर 18 के एक पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था तभी पार्क में मौजूद आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच डाला| इस घटना के सामने आने के बाद पूरे एरिया में दहशत का माहौल बना हुआ है|

पार्क में खेलने गए डेढ़ साल के मासूम की कुत्तों ने नोच-नोच कर की हत्या

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह 11:30 बजेकी है| मृत बच्चे की पहचान आयुष के रूप में हुई है जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई गई है| बता दें की आयुष का परिवार पलसौरा में रहता है| आयुष की माँ घरों में साफ-सफाई का काम करती है| पुलिस ने जाँच के बाद बताया की आयुष अपनी माँ के साथ सेक्टर 18 आया था, उसकी माँ यहाँ साफ-सफाई का काम करती है| आयुष की माँ ने आयुष को पास ही के एक पार्क में बच्चों के साथ खेलने के लिए छोड़ा हुआ था तभी यह घटना घटी|

केजरीवाल के धरने पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी पूछा- किसने दी एलजी ऑफिस में धरने की इजाजत

बताया जा रहा की पार्क में अचानक ही तीन-चार कुत्तों ने आयुष पर हुम्ला कर दिया| कुत्तों के इस हमले से बच्चा दर गया और भागने लगा| लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया और नोच-नोच कर उसकी जान ले ली| बाकि जब बाहर भागने लगे तब पार्क में मौजूद अपने लोगों को इस घटना के बारे में पता चल| लोगों ने जैसे तैसे आयुष को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना देकर पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया| अस्पताल में इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई|

सलमान खान की मूवी रेस 3 हुई फेसबुक पर लीक

इलाके के लोगों ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठैराया| लोगों ने बताया की चंडीगढ़ शहर के मध्य और दक्षिण के हिस्से में आवारा कुत्तों की पार्क में बढ़ती संख्या परेशानी है जिसपर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है| लोगों ने बताया की पार्कों में कुत्तों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है| अब वह अपने बच्चों को पार्क में खेलने के लिए नहीं भेजते|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here