Home भारत दो महीने बाद फिर बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए! आपके शहर में...

दो महीने बाद फिर बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए! आपके शहर में तेल के दाम

दो महीने बाद फिर बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए! आपके शहर में तेल के दाम: देशभर में पिछले करीब दो महीने से कम हो रहे पेट्रोल के दाम में आज गुरुवार को बढ़ोत्तरी हुई है| केवल पेट्रोल के प्राइस में ही इजाफा हुआ है| डीज़ल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है| पेट्रोल के रेट में 9 पैसे से लेकर 30 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है| पांच राज्यों में चुनाव संपन होने के बाद एक बार फिर से तेल के दाम में उछाल दिख रहा है| राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 70.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो वही डीजल 67.66 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है|

दो महीने बाद फिर बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए! आपके शहर में तेल के दाम

पेट्रोल का भाव

मुंबई में पेट्रोल का भाव 11 पैसे बढ़कर 75.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले यहाँ आखिरी बार 16 अक्टूबर को पेट्रोल के भगव में तेजी आई थी। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यों वाली भारतीय टीम घोषित, दो खिलाड़ी हुए बाहर

मुंबई में डीजल का भाव 68.26 रुपए प्रति लीटर रहा। कोलकाता में हालांकि कल पेट्रोल के रेट में 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं डीजलके दाम में 1 रुपए कम हुए थे। आज कोलकाता में पेट्रोल का भाव 90 पैसे कम हुए। वहीं डीजल का भाव भी 1 रुपए प्रति लीटर गिरकर 67.4 रुपए प्रति लीटर हो गया। बुधवार को कई शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर थे पर कोलकाता में 1 रुपए की बढ़ोतरी हो गई थी।

नोएडा में पेट्रोल का रेट 28 पैसे और डीजल का रेट 19 पैसे बढ़ा। गुरुवार को नोएडा में पेट्रोल का भाव 70.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 63.97 रुपए प्रति लीटर हो गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर पिछले 2 महीने में क्रूड का भाव 30 प्रतिशत गिरने के बाद अब स्थिर हो रहा है। ब्रेंट क्रूड वायदा 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here