Home भारत मुंबई बारिश लाइव उपदटेस | आज फिर भारी बारिश का अनुमान |...

मुंबई बारिश लाइव उपदटेस | आज फिर भारी बारिश का अनुमान | Mumbai Weather Forecast

मुंबई बारिश लाइव उपदटेस | आज फिर भारी बारिश का अनुमान | Mumbai Weather Forecast :- पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त है। मुंबई में मानसून की दस्तक से लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन सरकार की लापरवाही लोगों के लिए आफत बन रही है। मुंबई में जगह-जगह पर जल भराव है जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। यातायात सेवा मुंबई में करीब-करीब ठप हो चुकी है। बारिश पहले तो प्रशासन कई बड़े-बड़े दावे कर रहा था जिसकी पोल अब बारिश के दस्तक देने के साथ ही खुल गई है। मुंबई लगातार हो रही बारिश से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आप यहाँ देख सकते है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से दीवार गिरने की वजह से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। भीषण गर्मी से बारिश ने राहत तो दी लेकिन अब बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। प्रशासन ने मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रूपये का मुआवजा देने का एलान किया है। मुंबई में जलभराव के लिए बीएमसी दोषी है। जिसने समय रहते शहर में साफ-सफाई का जायजा नहीं लिया।

मुंबई बारिश लाइव उपदटेस

भारी बारिश की वजह से उड़ान पर भी काफी असर देखने को मिला है। मुंबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। रनवे पर एक विमान के फिसलने की भी खबर है। कुछ फ्लाइट्स को गोवा डायवर्ट किया गया है। अब तक 52 फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं, जबकि 54 का रूट डायवर्ट किया गया है।

मुंबई में बारिश इतनी तेज है की इसका अंदाजा लगाया जा सकता है की बारिश की वजह से पुलिस स्टेशन में ही पानी भर गया। देखे यह वीडियो-

Mumbai Weather Forecast Updates

सांताक्रूज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 8.30 बजे तक 375.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। पिछले 24 घंटों के दौरान बोरीवली में 380 मिमी, मलाड में 420 मिमी, पवई में 402 मिमी, चेंबूर में 317 मिमी, घाटकोपर में 380 मिमी, कुर्ला में 294 मिमी, कोलाबा में 120 मिमी और दादर में 169 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here