Home भारत दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम हुआ...

दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम हुआ सुहाना: आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अपनी दस्तक दे दी है| मानसून के दस्तक के साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है| बता दें की मौसम विभाग ने कहा है की उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान सहित पूरे देश में आने वाले दो से तीन दिनों पर पहुँच जाएगा| ये अनुमान अनुकूल स्तिथि बनने की वजह से लगाया जा रहा है|

दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम हुआ सुहाना

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मौसम विभाग के द्वारा लगाए गए अनुमान से एक दिन पहले ही दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पहुँच गया| मानसून का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हूँ चूका है| लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है|

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली| ईएसआई के साथ दिल्ली में अब मौसम सुहाना हो गया है| कल हुई बारिश से दिल्ली में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई| सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढे आठ बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई|

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में 8 साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

इस साल मानसून अपने तय समय से तीन दिन पहले केरल पहुँच गया| मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक आने वाले दो से चार दिनों में यह पूरे देश में फैल जाएगा| इसका मतलब यह है की इस साल मानसून तय समय से पहले ही पूरे देश में दस्तक दे देगा| बता दें की दिल्ली मानसून सामान्य तौर से 29 जून को पहुँचता है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई तक पहुँचता है|

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है| दिल्ली वालो को अब गर्मी से निजात मिल गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here