Home भारत मौसम विभाग ने जताई तटीय राज्यों में बाढ़ की आशंका, 7 जून...

मौसम विभाग ने जताई तटीय राज्यों में बाढ़ की आशंका, 7 जून से मजबूत होगा मानसून

मौसम विभाग ने जताई तटीय राज्यों में बाढ़ की आशंका, 7 जून से मजबूत होगा मानसून: भारतीय मौसम विभाग ने 7 जून से मानसून के और ज्यादा असरदार होने की भविष्यवाणी की है| मौसम विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में भरी भारिश और बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की है| मौसम विभाग ने बताया की 10 जून से कुछ इलाकों में बाढ़ आने की सम्भावना है| वही अगले दो दिनों में मानसून महाराष्ट्र और गोवा पहुँचेगा| मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग के साथ-साथ निजी कंपनी स्काईमेट ने भी मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है|

मौसम विभाग ने जताई तटीय राज्यों में बाढ़ की आशंका, 7 जून से मजबूत होगा मानसून

स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी तट खासकर मुंबई में 8 जून से 10 जून के बीच लगातार भारी बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी मॉनसून अपना जबरदस्त असर दिखा सकता है। गौरतलब है कि केरल में मॉनसून 29 मई को पहुँचा था। इस बार मॉनसून ने अपने तय समय से 3 दिन पहले ही केरल में दस्तक दी।

आपको बता दें की मानसून अब तक तमिलनाडु के कुछ हिस्सा के अलावा बंगाल की कड़ी के पास उत्तर पूर्व के राज्यों तक ही पहुँचा है| मानसूनी हवाओं को देखते हुए ऐसी सम्भावना है की अगले दो से तीन दिनों तक असम, मेघालय, त्रिपुरा के उन जगहों में मानसून पहुँच सकता है|

भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के मजबूत होने के साथ 6 से 8 जून के बीच मुंबई और गोवा में बारिश और बढ़ेगी। जबकि केरल, कर्नाटक और कोंकण में बाढ़ आने की सम्भावना जताई जा रही है। स्काईमेट ने लोगों को 8 से 10 जून के बीच पहली बारिश के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here