Home भारत बिहार: जहानाबाद में बच्ची से सरेआम छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

बिहार: जहानाबाद में बच्ची से सरेआम छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

बिहार: जहानाबाद में बच्ची से सरेआम छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल: बिहार के जहानाबाद जिले का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| इस वीडियो को देख आप भी गुस्से से तिलमिला उठेंगे| बता दें की की बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में 5-6 लकड़ी इस नाबालिक लड़की को घेरते हुए नजर आ रहे है| यही नहीं इस दौरान ये लड़के लड़की से साथ छेड़छाड़ भी करते हुए दिख रहे है| इसी बीच लड़की के चीखने की भी आवाज सुनाई दे रही है| ये लड़के नाबालिक बच्ची के कपडे उतारने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे है, लेकिन लड़की की चीख सुनकर की उसकी मदद को नहीं आया| लड़की इन लड़कों से उसे छोड़ने की गुहार भी लगा रही है| लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हुई दिखी| पुलिस ने इस मामले में तुरंत करवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| इस वीडियो में दिखने वाले अन्य दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है|

बिहार: जहानाबाद में बच्ची से सरेआम छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

सीनियर आईपीएस अधिकारी नय्यर हसनैन खान ने इस वीडियो की जांच के लिए स्पेशल टीम बना दी है| इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है| पुलिस ने बताया की सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही बाकि दो आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा|

वायरल हुए इस वीडियो में आरोपी लड़के लड़की को गालियां देते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं| कुछ लड़के इस घटना का भी वीडियो बना रहे हैं| लाचार लड़की किसी तरह ें दरिंदो से लड़कर, बचने की कोशिश कर रही है| ये आरोपी उसके कपड़े उतारने की कोशिश दिख रहे हैं| लड़की उससे बचने की कोशिश कर रही है| कोई भी उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है| यहां तक कि जिसने यह वीडियो बनाया है, वह भी इसे बचाने की कोशिश नहीं की|

पुलिस ने बताया कि ज्यादातर आरोपी नाबालिग ही नजर आ रहे हैं| इनमें से किसी का एक मोटरसाइकिल भी है, जो इस वीडियो में दिख रहा है. इसी से पुलिस को सुराग मिला, पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडियो शूट किया गया है, उसे भी बरामद कर लिया गया है|

पुलिस ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस रजिस्टर कर लिया है| अब पुलिस घर-घर जाकर छानबीन कर रही है और बाकी हमलावरों की पहचान के लिए गांव वालों और पड़ोसियों से भी बात कर रही है| बता दें कि अभी हाल ही में एक अध्यादेश को मंजूरी मिली है कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप पर फांसी की सजा होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here