Home भारत मेट्रो में युवक ने प्राइवेट पार्ट निकाल, लड़की के साथ की छेड़छाड़,...

मेट्रो में युवक ने प्राइवेट पार्ट निकाल, लड़की के साथ की छेड़छाड़, यात्रियों ने की जमकर पिटाई

मेट्रो में युवक ने प्राइवेट पार्ट निकाल, लड़की के साथ की छेड़छाड़, यात्रियों ने की जमकर पिटाई: बेंगलुरु मेट्रो में सोमवार को एक व्यक्ति ने एक बेहद ही शर्मनाक हरकत कर दी| मेट्रो में यात्रा कर रहा| इस व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट निकल कर एक लड़की से बार-बार टच करता रहा| लड़की की शिकायत पर मेट्रो में सवार अन्य यात्रियों ने इस युवक की जमकर धुनाई कर दी| बाद में इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया| आरोपी युवक की उम्र 27 साल है और वो एकनिजी कंपनी में काम करता है| वही पीड़ित लड़की की उम्र 30 वर्ष है जो बेल्लांडुर के एक निजी कंपनी में काम करती है|

मेट्रो में युवक ने प्राइवेट पार्ट निकाल, लड़की के साथ की छेड़छाड़, यात्रियों ने की जमकर पिटाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया की लड़की की शिकायत के बाद उत्तर कन्नाड जिले के सिरसी के रहने वाले प्रवीन बी हेगडे गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने बताया की लड़की की शिकायत पर मेट्रो में सवार यात्रियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की|

इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

लड़की ने बताया की ये युवक उसके पीछे खड़ा था और वह उससे लगातार चिपक रहा था| लड़की ने युवक की इस करतूत का विरोध भी किया और उसे दूर खड़े रहने को कहा|

लड़की ने बताया, ‘मैंने उससे दूरी बनाए रखने को कहा लेकिन कुछ मिनट बाद मैंने पाया कि उसका प्राइवेट पार्ट बाहर निकला हुआ है।’ पुलिस ने बताया की पीड़ित लड़की बानाशंकरी जाने के लिए शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर राजाजीनगर स्टेशन से मेट्रो ली थी| मेट्रो से बानाशंकरी जाने में 15 मिनट का समय लगता है। ट्रेन जब मैजेस्टिक स्टेशन पहुंची तो लड़की ने पाया कि हेगड़े उसके पीछे नजदीक खड़ा है|

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

पुलिस के मुताबिक लड़की ने हेगड़े से दूरी बनाए रखने को कहा था| लेकिन हेगड़े ने दावा किया की मेट्रो में उस समय काफी भीड़ थी और वह कही और नहीं सकता| पीड़ित लड़की का कहना है की उसने हेगड़े की पेंट का जिप खुला पाया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी बाहर निकला हुआ पाया|

जिसके बाद उसने अन्य यात्रियों से इस बारे में शिकायत की थी| लड़की की शिकायत पर लोगों ने हेगड़े की जमकर पिटाई की| पहले युवक हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हेगड़े की मेडिकल जाँच कराने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हेगड़े केंद्रीय जेल में बंद है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 294 (अश्लील कृत्य), 354 ए (शारीरिक संपर्क के जरिए यौन प्रताड़ना) और 354डी (घूरने) के तहत केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here