Home भारत Ayodhya Ram Mandir Trust New Logo इस तरह दिखता है लोगो, देखे...

Ayodhya Ram Mandir Trust New Logo इस तरह दिखता है लोगो, देखे सबसे पहले

Ayodhya Ram Mandir Trust New Logo: राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोरोनावायरस जैसी संकट की घड़ी के बावजूद हनुमान जयंती के मौके पर बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी  कर दिया है। इस लोगों के केंद्र में प्रभु श्री राम को दर्शाया गया है। इसके अलावा राम जी के सबसे बड़े भक्त बजरंगबली को भी इस लोगों में दिखाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु राम का चित्र है। जबकि, साइड में हनुमानजी हैं। प्रभु राम व हनुमान जी हमारी सदैव रक्षा करेंगे।

Ram Mandir, Ayodhya, logo, Shri Ram Janmabhoomi, Tirtha kshetra Trust नुमान जयंती के मौके पर बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी  कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस लोगों का उपयोग अभी केवल पत्र और प्रपत्रों पर होगा। ट्रस्ट की पहचान के तौर पर लेटर हेड और अन्य जरूरी चीजों और कागजातों पर इसी लोगो का अंकन होगा। बता दें कि राम मंदिर के ट्रस्ट ने कुछ दिनों पहले कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए पीएम मोदी के ‘इमर्जेंसी फंड’ में 1100000 रुपए का डोनेशन चेक के माध्यम से दिया था।

काफी लंबे समय से इस लोगों का इंतजार किया जा रहा था, दरअसल सभी यह देखना चाहते थे कि लोगों किस प्रकार का होने वाला है और इसमें किस रंग का उपयोग किया जाएगा, और किन-किन भगवानों को जगह दी जाएगी। आज हनुमान जयंती पर लोगों का यह इंतजार समाप्त हो गया है। आप ऊपर दी गई तस्वीरों में लोगों के डिजाइन रंग और सभी प्रकार की जानकारी जान सकते हैं। देश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण ताजा खबरें जाने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here