Home भारत किसानों की हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का शर्मनाक बयान

किसानों की हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का शर्मनाक बयान

किसानों की हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का शर्मनाक बयान: एक ओर तो देश के कई हिस्सों में निराश और हतास किसान सड़क पर सब्जियां, दूध और अन्य कृषि उत्पादों को फेंक कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नेता जी उनकी इस हड़ताल का मजाक उड़ा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किसानों के इस आंदोलन को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा ये सब कि मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखे काम करने पड़ते उनमे से ये। बता कृषि मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब विभिन्न राज्यों के किसान 10 दिन की देशव्यापी हड़ताल पर है। शनिवार को यानि की आज किसानों की हड़ताल का दूसरा दिन है।

किसानों की हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का शर्मनाक बयान

केंद्रीय कृषि मंत्री राधमोहन सिंह ने कहा- देखिए, एक बात तो साफ है कि मीडिया में आने के लिए कुछ अलग काम करने पड़ते हैं। निश्चित रूप से कुछ लोग इस तरह के अनोखे काम कर रहे होंगे। देश में 12-14 करोड़ किसान हैं, तो किसी भी संगठन में 1000-500 किसान स्वाभाविक है, और मीडिया में आने के लिए कुछ तो अनोखा करना ही पड़ता है, तो ये स्वाभाविक सी बात है।

आपको बता दें की इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बेतुका बयान देते हुए कहा की किसानों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है और वे बेवजह बात को बढ़ावा दे रहे है| किसानों के द्वारा लिए गए फल-सब्जियों को नहीं बेचने के फैसले से उल्टा किसानों को नुकसान होने की बात कही|

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने आज शनिवार 2 जून को कहा की हड़ताल कहाँ है? इस हड़ताल में तो कोई भी किसान भाग नहीं ले रहा है| सीएम शिवराज ने जो भी योजनाएं जारी की है उनसे सभी खुश है| नेता जी को पूरा भरोसा है की केंद्र व राज्‍य सरकारें किसानों की समस्या का हल जल्द करेगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here