Home हेल्थ जानिए! आखिर क्यों आती हैं कुछ औरतों को दाढ़ी-मूछें

जानिए! आखिर क्यों आती हैं कुछ औरतों को दाढ़ी-मूछें

जानिए! आखिर क्यों आती हैं कुछ औरतों को दाढ़ी-मूछें: लड़कियों के चेहरे पर बाल होना या थोड़ा ज्यादा संख्या में बाल होना कोई नई बात नहीं है| लेकिन कई बार ऐसी महिलाएं दिखती है जिनके चेहरे को दाढ़ी या मूंछ होती है| जो अचानक से ही भीड़ में चर्चा का विषय बन जाती है| अक्सर लोग ऐसी लड़कियों का काफी मजाक बनाने लगते है| कुछ महिलाएं इन बालों को शेव करा लेती है तो कुछ लेजर ट्रीटमेंट से इनका इलाज करवा लेती है| लेकिन कुछ महिलाओं के लिए यह सब करवाना संभव नहीं होता और उन्हें वे वैसे ही छोड़ देती है| आज हम आपको बताएँगे की औरतों या महिलाओं को दाढ़ी या मूंछ कैसे उग जाती है|

जानिए! आखिर क्यों आती हैं कुछ औरतों को दाढ़ी-मूछें

लड़का हो या लड़की 11 से 13 साल की उम्र के बीच दोनों के ही शरीर में काफी बदलाव आने लगते है| यही वो उम्र है जिसमें सेक्स ग्रंथियों का विकास होता है| इस उम्र में दोनों में ही कई ग्रंथियां और हारमोंस बनते हैं, जिनसे शरीर में कई बदलाव आने लगते है| इस प्रक्रिया को एंड्रोजेंस कहते हैं| लड़को में एंड्रोजेंस के कारण दाढ़ी-मूंछ आती है तो वही लड़कियों में जो जो हारमोंस बनने हैं उन्हें एस्ट्रोजेंस कहते है| लड़कों में एंड्रोजेंस ही उनकी आवाज को भारी भी बना देते हैं| एंड्रोजेंस और एस्ट्रोजेंस ही दोनों के शरीर में कई बड़ें अंतर पैदा करते हैं| एक और जहां एस्ट्रोजेंस लड़कियों को कोमलता देता है, वहीं दूसरी और एंड्रोजेंस लड़कों को सख्त बनाता है|

लड़कियों में दाढ़ी-मूंछ के आने का कारण है हार्मोन्स का डिसऑर्डर होना| जिसे पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहते हैं| हारमोंस में होने वाला यह बदलाव महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को ठेस पहुंचाता है| जिससे औरतों को भी दाढ़ी या मूछें उग आती हैं. डॉक्टर स्वाति भारद्वाज का कहना है कि हारमोंस में होने वाले इन बदलावों के पीछे कई आनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं|

जानिए! बाँझपन के इन 7 लक्षणों को जिसकी वजह से कई महिलाएं नहीं बन पाती माँ

औरतों के चहरे पर उगने वाले बालों की समस्या को डॉक्टरी भाषा में हरसुटिज्म कहा जाता है. इसके पीछे 3 प्रमुख वजह होती हैं|

अनुवांशिक- इसके पीछे फैमिली हिस्ट्री और परिवार में इस तरह की बीमारी कारण हो सकती है|

हार्मोनल- जब हारमोंस असंतुलित होते हैं, तो औरत के शरीर में मेल सेक्स हारमोंस ज्यादा हो जाते हैं. हारमोंस असंतुलन के भी बहुत सारे कारण होते हैं. जैसे- लाइफस्टाइल डिस्ऑर्डर, सेडनेट्री लाइफ यानी शारीरिक व्यायाम या कसरत न करना, पीसीओडी, थाइराइड वगैरह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here