Home हेल्थ Zika Virus & Pregnancy: ज़ीका वायरस गर्भवती महिला के लिए कितना ख़तरनाक...

Zika Virus & Pregnancy: ज़ीका वायरस गर्भवती महिला के लिए कितना ख़तरनाक है ? और उपचार क्या है

What is Zika Virus in Hindi: दोस्तों इस समय आप सभी कोरोनावायरस के बारे में रोजाना सुन रहे हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है जीका नाम का एक और वायरस है जो मच्छरों द्वारा फैलता है। ज़ीका वायरस का वाहक भी एडीज़ नामक मच्छर ही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरस का असर लगभग 3 महीनों तक मनुष्य के शरीर में रह सकता है। लेकिन आप को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जिका वायरस जानलेवा वायरस नहीं है।, लेकिन इसके बावजूद जिका वायरस को बेहद खतरनाक वायरस माना जाता है। आगे हम आपके साथ जीका वायरस से जुड़ी कई जानकारी आपके साथ सांझा करने वाले हैं, जिसे जाने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Zika Virus & Pregnancy: Symptoms of zika Virus, vaccine, treatment, how to avoid it, what precautions should be taken, ज़ीका वायरस के लक्षण, ज़ीका वायरस का उपचार
Zika Virus in Hindi

ज़ीका वायरस के लक्षण

अनुमान देखा गया है की जिस किसी व्यक्ति को जिका वायरस होता है, उस व्यक्ति में कोई खास लक्षण नहीं देखने को मिलते हैं। लक्षण दिखाई भी देते हैं तो मच्छर के काटने के 3 से 7 दिन बाद। नीचे हमने जिका वायरस के कुछ लक्षण बताए है।

  • हल्का-हल्का बुखार आना
  • सिर में दर्द होना
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना
  • शरीर पर रेशेज़ या चकते होना
  • आंखे लाल रहना
  • ज़ीका वायरस के कारण गर्भावस्था में होने वाली दिक्कतें

बताया जाता है कि अगर किसी गर्भवती महिला के जिका वायरस हो जाता है, तो गर्भपात भी हो सकता है। इसके अलावा बच्चा जन्म लेने के बाद बच्चे में कुछ बदलाव देखे जाते हैं जैसे कि सिर सामान्य आकार से छोटा होना, और मां की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कम हो जाती है  जिसके चलते हैं अत्यधिक रक्त्स्त्राव होना, शिशु का समय से पहले जन्म लेना आदि विकार भी हो सकते हैं। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि अगर किसी गर्भवती महिला को जिका वायरस हो जाता है तो मां और बच्चे दोनों की जान पर खतरा बनाता है।

Coronavirus Cigarettes: COVID-19 से बचना है तो छोड़ दें सिगरेट पीना, अधिक जानकारी के लिए पढ़े

जिका वायरस के चलते कई मामले ऐसे भी सामने आये है की बच्चे का मस्तिष्क जन्म के बाद चपटा हो जाता है। जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। मस्तिष्क चपटा होने के कारण बच्चे के मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या देखने को मिली है।

ज़ीका वायरस का उपचार

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि जिका वायरस मच्छर के द्वारा फैलता है, इसलिए हमें जिका वायरस से बचने के लिए स्वयं खुद मच्छरों से बचाव करना होगा और अपनी ओर से छोटे-छोटे उपचार करने होंगे। मच्छर से बचने के लिए आप अपने शरीर को पूरा ढकने का प्रयास करें, फुल स्लिप के कपड़े पहने हाथों और पैरों को अच्छे से ढके। मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने वाले गैजेट के उपयोग करें। आपको बता दें कि अभी तक जीका वायरस का कोई ठोस इलाज निकल कर आया है, क्योंकि अभी तक इसकी वैक्सिंग नहीं बनाई गई है। लेकिन सही समय पर रहते हुए सही उपचार किया जाये तो इस वायरस से बचा जा सकता है और जब किसी व्यक्ति को यह वायरस होता तो प्रयास करे की ज्यादा से ज्यादा आराम करे। हेल्थ टिप्स हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे500 

WHO ने दी चेतावनी Coronavirus के साथ जीना होगा इंसानो को, कभी खत्म नहीं होगा COVID-19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here