Home हेल्थ Facts About Cockroach – पढ़िए! कॉकरोच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के...

Facts About Cockroach – पढ़िए! कॉकरोच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में

कॉकरोच एक ऐसा जीव है, जिससे अधिकतर व्यक्ति घिन करता है| ऐसा इनकी गन्दगी फ़ैलाने के कारण है, जो इंसान के खाने को भी नुकसान पहुँचाते है| आपने यह सुना या फिर जाने अनजाने देखा होगा की कॉकरोच सिर काटने के बाद भी जिन्दा रहते है| आज हमे इस पोस्ट में आपको कॉकरोच से जुडी जानकारी तथा इसके सिर काटने के बाद जीवित रहने के पीछे का कारण भी बताएँगे| तो चलिए अब पड़ते है कॉकरोच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में हिंदी भाषा में|

पढ़िए! कॉकरोच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में|

Facts About Cockroach In Hindi

1. चीन, थाईलैंड जैसे अन्य कई देशों में कॉकरोच को फ्राई कर के इंसानों के दवारा खाया जाता है|

2. कॉकरोच के पडोसी कॉकरोच होते है| अगर कोई कॉकरोच ज्यादा समय तक अकेला रह जाता है तो वह बीमार पड़ जाते है|

3. हाल के समय में कॉकरोच की कुछ ऐसी प्रजातियों का पता लगा है जो जमा देने वाले तापमान में भी जीवित रह सकते है|

4. कॉकरोच के समूह को intrusion कहते है, जिसका हिंदी भाषा में अर्थ होता है अतिक्रमण|

5. अगर कॉकरोच को अंतरिक्ष में छोड़ दिया जाए तो वे पृथ्वी पर मोजूद कॉकरोच से कई ज्यादा शक्तिशाली और तेज बन जाएँगे|

6. कॉकरोच अपनी साँस को 40 मिनट तक रोक सकते है| यही कारण है की कॉकरोच पानी में आधे घंटे से भी अधिक समय तक पानी में रह सकते है|

7. एक कॉकरोच का ओसतन जीवन काल 1 वर्ष का होता है| कॉकरोच को जवान होने में तकरीबन 4 महीने का वक्त लगता है|

8. ऐसा माना जाता है की कॉकरोच की प्रजाति का उद्भव 12 से 30 करोड़ साल पहले हुआ था| यह डायनासोर से भी पहले के है|

9. कॉकरोच का समूह मिलकर किसी भी प्रकार का फैसला लेने की शमता रखता है|

10. कॉकरोच अपने दो पैरो पर 5 मीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से दोड़ता है|

11. कॉकरोच में रीढ़ वाले जीवों के मुकाबले रेडियशन प्रतिरोधक शमता ज्यादा होती है| बता दें की रीड वाले जीवों में इंसान भी आते है| एक मनुष्य केवल 800 rems ही रेडियशन झेल सकते है, वही इसके उलट एक कॉकरोच 10,500 rems तक की रेडियशन झेल सकते है|

12. एक रिसर्च में पता लगा है की इंसान की तरह हर कॉकरोच की एक अपनी personality होती है|

13. पूरी दुनिया में कॉकरोच की तकरीबन 4600 प्रजातिया है, जिसमे से 30 प्रजातिया इंसान के घरो में मिलती है|

14. जिन लोगों को 1 से 2 इंच की लम्बाई वाले कॉकरोच से दर लगता है तो वेह कभी भी दक्षिण अमेरिका ना जाए, क्योकि वहा पर 4 इंच तक की लम्बाई वाले कॉकरोच की प्रजातिया पाई जाती है|

15. कॉकरोच ठन्डे खून वाले जीव है, जिसके कारण वह 1 महिना बिना कुछ खाए भी जिन्दा रह सकते है| कॉकरोच 2 हफ्ते से अधिक प्यासे नही रह सकते|

16. कॉकरोच के सबसे बड़े दुश्मन छिपकली और मकड़िया है| अगर इन दोनों में से किसी का सामना कॉकरोच से हो जाए तो यह आपस में एक दूसरे के उपर झपट पड़ते है|

17. नर कॉकरोच के मुकाबले मादा कॉकरोच थोड़े छोटे होते है|

18. क्या आप जानते है की कॉकरोच पाद भी मारते है| जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है| कॉकरोच पदते है| कॉकरोच सबसे ज्यादा पड़ने वाले जीवों में शामिल है| यह हर 15 मिनट में पद मारते है|

ये भी पढ़े- जाने पाद के बारे में कुछ रोचक तथ्य

जानिए! सांप के बारे में 34 मजेदार तथ्य और जानकारी

जानिए! हाथी के बारे में 30 मजेदार तथ्य और जानकारी

कॉकरोच से जुड़े कुछ इसे राज जो आपने पहले कभी नही पढ़े होंगे|

क्या आप जानते है की कॉकरोच का सिर काटने के बाद भी यह कुछ दिन तक जिन्दा रहते है? सिर कटने के बाद भी जिन्दा रहने के पीछे यह कारण है की कॉकरोच अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों से साँस लेते है| वे इंसान की तरह सिर से साँस लेने के लिए विवश नही होते| सिर काटने के बाद वे भूख ओर प्यास की वजह से मरते है|

यह आप जानते है की कॉकरोच को हिंदी में तिलचट्टा कहा जाता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here