Home हेल्थ Facts About Eye In Hindi- आँखों के बारे में कुछ तथ्य और...

Facts About Eye In Hindi- आँखों के बारे में कुछ तथ्य और रोचक जानकारियाँ

आज हम आपको आँखों के बारे कुछ बेहद ही रोचक जानकारी देने जा रहे है| जो आपने पहले कभी नहीं पढ़ी होगी| इस प्रकार की पोस्ट लिखने का हमारा मकसद होता है की हमारे पाठकों की सामान्य जानकारी को बढ़ाना है| तो चलिए आज हम आपको बताते है की आँखों से जुड़े तथ्य| बता दें की आँखे किसी भी व्यक्ति, जीव-जंतु आदि सभी का एक बेहद ही नाजुक हिस्सा होता है| हमे अपने आँखों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए|

आँखों के बारे में कुछ तथ्य और रोचक जानकारियाँ|

Facts About Eye In Hindi

1. इन्सान हकीकत में केवल 3 ही रंग देख पाते है: नीला, लाल और हरा. बाकि के सारे रंग इन्हीं तीनों रंगों को मिलकर बनते है| इन तीनों रंगों की सहायता से हम 1 करोड़ रंगों को पहचान पाते है|

2. हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आंखो को सँभालने में लगा रहता है| (लगभग 65 प्रतिशत)

3. आंखो को नियंत्रित करने वाली मसल्स शरीर में सबसे अधिक एक्टिव रहती है| फोकस करने वाली मसल्स दिन में 10 लाख बार हिलने का काम करती है| अगर आपकी टांगो की मसल को इतना काम करवाने के लिए आपको 80 किलोमीटर चलना पड़ेगा|

4. हमारी आंखो में काफी ज्यादा मात्र में मेडिकल पाॅवर पाई जाती है| इनमें धूल, मिट्टी को छानने की एक अच्छी क्षमता मिलती है| और By chance, आँख के शीशे पर थोड़ी बहुत स्क्रेच आने पर, आंख इस समस्या को 48 घंटे के भीतर ठीक कर देती है|

5. हमारी आंखे केवल दो कोशिकाओं (cells) के कारण देखने में सक्षम है| Rod cells और Cone cells. हमारी आंखो में 13 करोड़ लाल सेल्स और 70 लाख cone cells पाए जाते है| लाल सेल्स की सहायता से ही आप अंधेरे में देख पाते है|

6. इन्सान की आंख 576 मेगापिक्सल की है| इसे किसी एक जगह पर फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है| आँख से तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से बाहर है|

7. हमारी आंखो का कलर ‘melalin’ पर डिपेंड करता है| नीली आंखो वाले लोगो में मेलालिन अधिक पाया जाता है|

8. कुछ लोगो की दोनो आँखो का रंग अलग-अलग होता है| इसे Hererochromia के नाम से जाना जाता है|

9. यदि आपको नजदीक का दिखाई देने में परेशानी आती है तो आपकी आँखो के गोले (eyeball) बड़ा होना इसका कारण है और यदि आपको दूर का साफ दिखाई नही देता तो इसका मतलब है की आपकी आँख गोले छोटे हो गए है|

10. नीली रंग की आँखो वाले लोग सूरज की चमक दूसरों लोगों के मुकाबलें कम सह पाते है| और आज से 10,000 साल पहले धरती पर एक भी नीली आंखो वाला इंसान नही पाया जाता था| इसका मतलब, आज धरती पर मौजूद सभी नीली आंखो वाले लोगो का पूर्वज एक ही इंसान था जो 10 हजार साल पहले जन्मा था|

11. एक नवजात बच्चा 15 इंच की दूरी तक ही सही से देख पाता है| व्यक्ति के जन्म से लेकर मौत तक आँखो का साइज एक जैसा ही रहता है|

12. आंखे, शरीर का दूसरा सबसे जटील (पेचीदा, complex) अंग है| (दिमाग के बाद)| जिसमें 20 लाख पार्टस पाए जाते है और यह हर घंटे 4.5kb (0.034 MB) जानकारी का आदान-प्रदान करती है|

13. रोने पर आपकी नाक इसलिए बहती है क्योंकि आंसू नाक के रास्ते भी रिसने लगते है|

14. आँखों में पाए जाने वाला cornea (काॅर्निया) ही एक ऐसा टिशू है जिसमें खून की मात्र नही पाई जाती है| यही वजह है की कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत नही पड़ती| आंखो की काफी सर्जरी में शार्क मछली की आंख का cornea इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह इंसान की cornea के काफी समान होता है|

15. जब आप किसी से बात करते है तो पलकें अधिक झपकती है पर जब आप कंप्यूटर स्क्रीन या कागज पर कुछ पढ़-लिख रहे होते है तो पलके कम झपकतीं है – यही कारण है आपकी आंखे ज्यादा थकती है|

16. आंखे लगभग एक मिनट में 17 बार, एक दिन में 14,280 बार और एक साल में 52 लाख बार झपकती है| एक बार आंख झपकाने में 100 से 150 milliseconds लगते है लेकिन एक सेकंड में 5 से अधिक बार आँख झपकाना नामुमकिन है| अगर पूरी जिंदगी का आंख झपकाने का समय जोड़ा जाए तो यह 1 साल से अधिक होगा| आँख झपकाने के मुख्य रूप से दो मूल कारण है: एक आँखो में नमी को बनाए रखना और दूसरा आँखों को बाहरी कणों से बचाना|

17. अंधेरे और रोशनी के हिसाब से हमारी आंखे खुद को एडजस्ट करती है| इसे देखने के लिए आप एक प्रयोग भी कर सकते है: लाइट को बंद करके अपने बाथरूम में जाएं, और थोड़ी देर बाद शीशे के सामने खड़े होने के बाद लाइट को जला दे| आप शीशे में देखेंगे की कैसे आपकी आंखो की पुतलियाँ सिकुड़ती है|

18. बच्चा जब तक 4 से 13 हफ्तों का नही हो जाता, तब तक वो केवल रोने की आवाज़ निकालता है उनकी आँखो से आँसू नही आते|

19. हर 5 महीने के बाद हमे नई पलकें प्राप्त होती है जबकि सिर के बाल 2 से 4 वर्ष बाद बदलते है|

20. करेलिया (गिरगिट) 2 एक ही समय में अलग-अलग दिशाओं में देखने की शमता रखता है|

ये भी पढ़े- जाने गर्भ में कैसे बन जाते है बच्चे किन्नर? इन बातो को ध्यान में रख कर सकते है उपाये!

गर्भावस्था में शारीरिक संबंध बनाते समय इन बातों का रखे ख्याल|

जाने पाद के बारे में कुछ रोचक तथ्य

21. कुत्ते लाल और हरे रंग में फरक नही कर पाते|

22. जब हम किसी हैरान करने वाली चीज को देखते है तो हमारी आंखो की पुतलियों का आकार 45 प्रतिशत तक बड़ जाता है|

23. कई बार फोटो में हमारी आँखे में लाल रंग आ जाता है| ऐसा फ्लैश को रेटिना की रक्त वाहिनाएँ रिफ्लेक्ट करने कारण होता है| जानवरों की आंखे हरी होती है| रेटिना के पीछे कोशिकाओं की एक्सट्रा परत्त होती है| फोटो में आपकी आंखे लाल ना आए इसके बचाव के लिए फोटो को ऐसे एंगल से शूट करवाएँ कि light का सोर्स कैमरे के बिल्कुल ऊपर ना हो|

24. सिक्योरिटी लाॅक के लिए eyes scan इसलिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि fingerprints में 40 unique character पाए जाते है जबकि iris (जो आंखो की पुतलियों के साइज और लाईट को कंट्रोल करता है) में 256 करैक्टर पाए जाते है|

25. बाज़ की नज़र इंसान की नजरों से 4 से 5 गुना तेज़ होती है| इंसान की आंखो के लिए दृष्टि की शुद्धता 20/20 तय की गई है जबकि बाज़ के लिए यह 20/4 तय की गई है| इसका मतलब, जिस चीज़ को इंसान की आंखे 20 फीट की दूरी से देख सकता है उसी चीज को बाज 100 फीट की दूरी से देख लेता है|

26. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गाजर आपकी आँखों की रोशनी को नही बढाता है यह केवल एक अफवाह है, जो अंग्रेजो द्वारा अपनी एक चीज छुपाने के लिए WWII (द्वितीय विश्व युद्ध) के समय में फैलाई गई थी| युद्ध के दौरान अंग्रेज पायलट बहुत दूर से दुश्मन को ढूंढ लेते थे क्योंकि उनको रडार का फायदा मिल रहा था| इस रडार को अपने दुश्मनों  की नजर से छिपाने के लिए उन्होनें ऐसी अफवाह उड़ाई की हमारे पायलट खाने में गाजर खाते है इसलिए इनकी आंखो की रोशनी इतनी तेज है|

27. आइब्रो (सेली, भौंहें) क्या काम करती है ?
दरअसल, इनका काम होता है पसीनें आदि को आंखो में जाने से बचाने के लिए, वहां की परिस्थितियों की जानकारी रोम छिद्रों के माध्यम से नर्वस सिस्टम को देने के लिए, हमारी भावनाओं (emotions) को दिखाने के लिए और चेहरों की पहचान करने के लिए एक चिन्ह का काम करना.

28. प्रार्थना के समय आंखें बंद क्या करना ज़रूरी है ?
नही, यह  जरूरी नही है. आंखे बंद करने से तो केवल हमे भगवान पर ध्यान लगाने में (फोकस करने मे) सहायक होते है|

29. इंसान की आंखे कितनी दूर तक देख सकती है ?
यदि सपाट धरती पर चारो तरफ अंधेरा हो तो 48km की दूरी से भी मोमबती की लौ को देखा जा सकता है| आंखो का देखना दूरी पर निर्भर नही करता बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि light और photon के कितने कण उस वस्तु से निकल रहे है| photon के 5 से 14 कण और आंखो की 5 से 14 रेड सेल्स की सक्रियता ही काफी है दिमाग को ये बताने के लिए कि हम कुछ देख रहे है|

30. नंगी आंखो से देखी जाने वाली सबसे दूर की वस्तु कोन-सी है ?
नंगी आंखो से देखी जाने वाली सबसे दूर की वस्तु ‘Andromeda galaxy’ है. यह 10 खरब तारों को इकट्ठा करके इतनी light पैदा करती है कि कुछ हजार photon धरती के हर वर्ग सेंटीमीटर पर हमेशा टकराते रहते है| ये galaxy धरती से 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है| ज्ञात रखें, 1 light years = 94 खरब 60 अरब किलोमीटर|

31. सेक्स के आखिर में महिला आंखे बंद क्यों कर लेती है ?
आंखे बंद करके किसी भी एक चीज पर फोकस करना आसान हो जाता है| इसलिए अगर कोई महिला सेक्स के दौरान अपनी आंखे बंद करती है तो इसका मतलब वो सेक्स का अच्छे से मजा ले रही है| 93 प्रतिशत महिलाएं सेक्स का अनुभव आँखे बंद करके अच्छे से आनंद ले पाती है|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here