Home हेल्थ Egg Health Benefits in Hindi – क्या अंडे का पीला वाला हिस्सा...

Egg Health Benefits in Hindi – क्या अंडे का पीला वाला हिस्सा निकाल कर खाना चाहिए?

Egg Health Benefits in Hindi: अंडा जिसे अंग्रेजी में Egg भी कहा जाता है, इसमें काफी सारे विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे को खाने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है। आपने इस लाइन को कभी ना कभी जरूर सुना होगा कि – “सन्डे हो या मंडे रोज खाओं अंडे (Sunday Ho Ya Monday Roj Khao Ande)“. अंडे में विटामिन्स और पोषक तत्वों के होने के कारण डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जोकि शाकाहारी होने के बाद भी अंडे खाते हैं। ऐसे लोगों को एग्गिटेरियन (Eggetarian) कहा जाता है जो कि अंडे से बने सभी व्यंजन को खाते हैं।

10 Health Benefits of Tomatoes टमाटर खाने के फायदे हिंदी में पढ़े

पोषक तत्व एव उसकी मात्रा | Nutrients and its Amounts, अंडे में मौजूद पोषक तत्वों की सूची और इसके फायदें | Egg Ingredients List and its Benefits, Egg Facts in Hindi
Egg Health Benefits in Hindi

उबला अंडा (Boil Egg), खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि उबलने के बाद भी इसके सभी तत्व बरकरार रहते हैं। एक उबले अंडे में पोषक की मात्रा लगभग इस प्रकार रहती है।

पोषक तत्व एव उसकी मात्रा | Nutrients and its Amounts

फास्फोरस – 09%
विटामिन B1- 11 %
विटामिन B2 – 15%
विटामिन B5 – 07%
विटामिन B12 – 09%
विटामिन A – 06%
विटामिन C – 0%
विटामिन D – 21%
प्रोटीन – 06 ग्राम
फैट – 05 ग्राम
कैलोरी – 77
कोलेस्ट्रोल – 195 MG
सोडियम – 65 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट – 01 ग्राम
आयरन – 12%
मग्निशियम – 01%
पोटेशियम – 126 ग्राम

अंडे में मौजूद पोषक तत्वों की सूची और इसके फायदें | Egg Ingredients List and its Benefits

अंडे में काफी सारे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के विकास और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। आइये इसके पोषक तत्व से होने वाले लाभ के बारे में आपको बताते हैं।

1. आयरन:- अंडा आयरन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन आसानी से शरीर में घुलकर ऑक्सिजन के प्रवाह को बेहतर बनाता है और खून की कमी को दूर करता है।

2. प्रोटीन:- अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जोकि मांसपेशियों, त्वचा, बाल और अन्य शरीर के अंगों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में मदत करता हैं। प्रोटीन शरीर के विकास के लिए भी अच्छा माना जाता है।

3. फोलेट (Folite) – कोशिकाओं की रक्षा करता हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदत करता हैं। एनीमिया से भी बचाता हैं।

4. विटामिन ए :- अंडे में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आखो की रोशनी बढ़ाने के साथ साथ त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

5. विटामिन डी :- इसमें विटामिन डी  भी पाया जाता है जो कि हड्डियों और दांतों को मज़बूद रखने में मदद करता है। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी दिक्कत को भी दूर करता है।

6. विटामिन इ:- विटामिन ई शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा की सुंदरता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा बाल झड़ने से भी रोकता है।

7. विटामिन बी12 (Vitamin B12) – दिल को स्वस्थ रखता हैं.

Home Health Tips: आपको भी भूख कम लगती है ? तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

अंडा पूरा खाना चाहिए या फिर पीले वाले हिस्से को निकालकर?

आपने लोगो को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि अंडे का सफ़ेद वाला ही हिस्सा खाना चाहिए? पीले वाले हिस्से को खाने से शरीर में अधिक गर्मी हो जाती हैं? पीला वाला हिस्सा नुक्सान करता हैं?

आइये जानते हैं क्या सच हैं?

प्रोटीन सबसे ज्यादा अंडे के सफेद वाले हिस्से में पाया जाता है। एक अंडे में लगभग 3 से 4 ग्राम प्रोटीन होता है। इस भाग में फैट कम या नही के बराबर पाया जाता है। केवल सफेद हिस्सा खाने से आपको प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलता है और आपका वजन भी नही बढ़ता है।

Health Benefits of Apple | Seb khane ke Fayde जानिए, सेब खाने के 10 फायदे

लोगो की गलतफहमी होती है कि पीला वाला हिस्सा नुकसानदायक होता है। अंडे के पीले वाले हिस्से में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। पीले वाले हिस्से में लगभग 13 फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं। यदि आप मसल बना रहे है तो एक-दो अंडो को पूरा पीले भाग के साथ खाएं।

गर्मी में भी अंडा खा सकते हैं लेकिन गर्मी में पीला वाला हिस्सा हटाकर खाये। अंडे का सेवन उचित मात्रा में करना फायदेमंद माना जाता है। आप देख परख कर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें। जय हिंद।

Interesting Facts About Netflix in Hindi – नेटफ्लिक्स के बारें में रोचक तथ्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here