Home हेल्थ झड़ते बालों को रोकने का यह है घरेलू उपाय!

झड़ते बालों को रोकने का यह है घरेलू उपाय!

बालों का झड़ना प्राकृतिक तो होता ही है, लेकिन कभी-कभी तनाव, कुपोषण, संक्रमण, क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण, थकान और हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी झड़ते है| अप्पकी जानकरी के लिए बता दें की एक व्यस्क व्यक्ति में लगभग 1 लाख बाल रोम पाए जाते हैं, जिनमे से हर दिन लगभग 100 हेयर फॉलिकल्स यानी बाल रोम झड़ते है| लेकिन अगले 5-6 हफ्तों में फिर से आ जाते है| कहने का अर्थ यह है की यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है| हेल्दी डाइट और बालों की सही तरह से देखभाल करने से बालों को झड़ने से रोक सकते है| यही नहीं ऐसा करने से बालों को मजबूती भी मिलेगी| बालों झड़ना कम करना या फिर पूरी तरह से रोकने के लिए आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते है| हम इस पोस्ट में आपके साथ कुछ इसी तरह के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है| जिन्हे आजमाने के बाद आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते है|

झड़ते बालों को रोकने का यह है घरेलू उपाय

जिंक – जिंक एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट माना जाता है। यह बालों की वृद्धि के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर शरीर में जिंक की कमी हो तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। अंकुरित अनाज, साबुत अनाज, तिल आदि जिंक की मात्रा बढ़ाने के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा, जिंक के सप्लीमेंट्स से भी शरीर में इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

सल्फर – सल्फर दो प्राकृतिक एमीनो एसिड्स सिस्टेइन और मेथिओनिन के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। ये एसिड बालों, नाखूनों और त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। अदरक, अंडा, मीट, प्याज, मछली और सीफूड्स में सल्फर की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है।

सरसों का तेल – बालों की वृद्धि के लिए सरसों का तेल परंपरागत तौर पर प्रयोग किया जाता है। इरूसिक एसिड से भरपूर सरसों का तेल बालों की लंबाई बढ़ाने, पोषण देने और नए बाल उगाने में मदद करता है|

नेटल लीव्ज – नेटल लीव्ज यानी कि चिड़चिड़ा की पत्तियां बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करती हैं। इसमें विटामिन बी, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, सल्फर, सिलिका जैसे आवश्यक तत्व काफी मात्रा में मिलते है, इसके इस्तेमाल के लिए आपको एक लीटर ठंडे पानी में 4 चम्मच नेटल लीव्ज उबालकर 10 मिनट के लिए ठंडा होने को छोड़ना होगा। फिर इसे छान लें और इससे दिन में दो बार स्कल्प की मसाज करना शुरू करे|

ये भी पढ़े- हड्डियों के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य

खून से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारिया| जाने खून दान करना क्यों जरुरी है?

जाने गर्भ में कैसे बन जाते है बच्चे किन्नर? इन बातो को ध्यान में रख कर सकते है उपाये!

स्पिरुलिना – स्पिरुलिना एक जलीय वनस्पति है। यह पोषक तत्वों का भंडार होने के नाते सुपरफूड्स की श्रेणी में आती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, सिलिका काफी मात्रा में होता है, जो बालों की बनावट को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए स्पिरुलिना पाउडर की एक चम्मच मात्रा सलाद या कच्ची सब्जियों पर छिड़ककर सेवन करने से बालों झड़ने को रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here