Home हेल्थ 7 Home Remedies for Toothache: दांत के दर्द को दूर करने 7...

7 Home Remedies for Toothache: दांत के दर्द को दूर करने 7 घरेलू उपाय, जाने आसान उपाय

Home Remedies for Toothache: दांतो में दर्द होने के काफी सारे कारण हो सकते हैं। कभी दांतो में कीड़े लगने से तकलीफ हो सकती है, या कभी मसूड़ों में तकलीफ के कारण दांतो में दर्द हो सकता है। दर्द शुरू हो जाने पर इतनी ज्यादा तकलीफ होने लगती है कि कुछ भी खाने पीने की इच्छा नही होती है। दांत में दर्द होने पर लोग तुरंत डॉक्टर के पास जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसको अपनाने से दांत दर्द कम हो सकता है। आज हम आपको ऐसे 7 घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिसको आप घर पर आसानी से कर सकते हैं।

Best Home Remedies: रिंकल्स यानी झुर्रियों को दूर करने के 10 घरेलू उपाय !

दांत दर्द के लिए 7 घरेलू उपचार, दांत दर्द का इलाज, दांत दर्द के लिए Clove, दांत दर्द के लिए Onion, दांत दर्द के लिए Garlic, दांत दर्द के लिए सरसों का Oil, दांत दर्द के लिए Lemon
Home Remedies for Toothache

नमक- पानी का कुल्ला

इस तरीके के बारे में आपने जरूर सुना होगा और किसी ना किसी को करते हुए देखा भी होगा। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से राहत मिलती है। इसके साथ साथ दांत और मसूड़ों की सूजन भी कम हो जाती है। इस उपाय को करने के लिए एक गिलास पानी गर्म कर ले और फिर उसमें एक या डेढ़ चम्मच नमक मिला ले। इसके बाद इस पानी से कुल्ला करें या फिर इसे माउथ वाश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंह की बदबू कैसे दूर करे | Muh ki Badboo ko Door kaise kare in Hindi

लहसुन

सेहतमंद गुणों से भरपूर लहसुन सूजन और दांत दर्द को कम करने में मददगार है। दांत दर्द की समस्या में लहसुन की कली को लेकर अच्छे से पेस्ट बना ले और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा ले। ऐसा करने से आपको थोड़ी देर में राहत मिल जाएगी।

लौंग

दांतो के दर्द के लिए लौंग भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन के टुकड़े पर लौंग का तेल लगाकर प्रभावित जगह पर लगाये। इसके अलावा एक छोटे गिलास में पानी डालकर उसमे एक बूंद
लौंग का तेल डालकर कुल्ला भी कर सकते हैं।

सरसो का तेल

एक चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतो और मसूड़ों पर मसाज करें। ऐसा करने से दांत दर्द में आराम मिलने के साथ साथ मसूड़े भी मजबूत रहते हैं।

प्याज

रोज सुबह एक कच्चा प्याज खाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। प्याज खाने से दांत में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और दांतों में आराम मिलता है।

काली मिर्च पाउडर

दांतो में तेज दर्द से आराम पाने के लिए एक चौथाई चम्मच मनमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिल जाता है।

नींबू

दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का रस लगाने से दर्द से राहत मिलती है। तो अगर आपके भी दांतो में दर्द रहता है तो एक बार इन उपायों का इस्तेमाल करके जरूर देखिए गा।450

Balo Ko Lambe or Ghane Kaise kare ? बाल लंबे करने के घरेलु नुस्खे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here