Home राजनीति शशि थरूर के बाद अब दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान

शशि थरूर के बाद अब दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान

शशि थरूर के बाद अब दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान: चुनावी मौसम आने में अभी कुछ समय बाकि है लेकिन नेताओं पर अभी से चुनावी खुमार दिखने लगा है| राजनेता अपने विवादित बयान से अक्सर सुर्खियों में बने रहते और जिसका फायदा में चुनावों में अच्छे से लेना जानते है| कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था की अगर साल 2019 में लोकसभा चुनाव बीजेपी जीतती है तो ये भारत का नया संविधान लिखेंगे| जिससे देश में हिन्दू पाकिस्तान वाली स्तिथि पैदा हो जाएगी| शशि के इस विवादित बयान का बवाल अभी थमा ही नहीं था की कांग्रेस के एक और नेता ने विवादित बयान दे दिया है| हम बात कर रहे है दिग्विजय सिंह जिन्होंने मोदी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है|

शशि थरूर के बाद अब दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान

दिग्विजय सिंह का मानना है की अतिवाद से आतंकवाद जन्म लेता है| पाकिस्तान में जब जिया-उल-हक ने धार्मिक अतिवाद बढ़ा दिया तो वहां आतंकवाद बढ़ा| अब ऐसा की कुछ भारत में हो रहा है| भारत में धार्मिक अतिवाद को काफी बढ़ावा दिया जा रहा और इसमें वर्तमान सरकार की मुख्य भूमिका है| ये हिंदुत्व है और ये निश्चित तौर पर खतरनाक संकेत है।

योगेंद्र यादव की बहन के अस्पताल पर आयकर विभाग के छापे पर केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

आपको बता दें की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहे और सुर्खियों में बने रहते है| एक बार उन्होंने बटला हाउस एनकाउंटर को लेकर सुरक्षा एजेंसियो पर प्रश्न उठा दिए| वही एक बार उन्होंने आतंकवादी हाफिज सईद को हाफिज जी कह कर सम्बोधित कर विवाद खड़ा कर दिया| विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाईक की तारीफ की तो उन्हें आतंकी वारदातों में हिंदू समुदाय की संलिप्तता भी नजर आती है।

चुनावी मौसम में नेताओं का विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है| लेकिन नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए| इस प्रकार के बयान से अपनी तो छवि ख़राब करते ही है और इसके साथ वे पार्टी को भी चुनावी मैदान पे नुकसान पहुंचा सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here