Home सुर्खियां दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की 54 वर्ष की...

दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की 54 वर्ष की उम्र में निधन|

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में आखरी साँस ली। वह एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए दुबई गई हुई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए उनके देवर संजय कपूर ने बताया, “हां, यह खबर सच है।” हालांकि, संजय ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वह इस समय दुबई में ही हैं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।

दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की 54 वर्ष की उम्र में निधन|

अभिनेता संजय कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बारे में इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन को जानकारी दी कि वह खुद भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि मुझे इस बात की खबर मिली। संजय अब दोबार दुबई रवाना हो रहे हैं। दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शामिल होने के लिए करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले मुंबई में उनके घर के बाहर जमा होना शुरू हो गए है। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी भारत में ही हैं। वह शूटिंग की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।

श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के कई स्टार्स इस दुखद घटना पर ट्विट कर दुख बयां कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ दूसरी ओर, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं अब इस दुनिया में नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुःख की घडी में हिमत दें।’

ये भी पढ़े-श्रीदेवी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हुई जारी

दुबई प्रशासन ने लगाई श्रीदेवी के शव हो भारत भेजने पर रोक, सरकारी वकील को सौंपा गया केस|

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़े- यूपी: घर से नाबालिक लड़की को अगवा कर, खेत में किया गैंगरैप

दहेज़ ना लाने पर, पति और उसके जीजा ने मिलकर दुल्हन की किडनी बेचीं, दोनों गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। वह फिल्म जगत की बहुत ही वरिष्ठ कलाकार थीं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में बहुत अच्छा काम किया, अच्छे-अच्छे रोल किए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’ बता दें कि शनिवार (24 फरवरी) की रात हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया। अपने आखिरी पलों में वह दुबई में थीं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक श्रीदेवी दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here