Home सुर्खियां दिल्ली में ऑड-ईवन फिर से 13-17 नवंबर के बीच

दिल्ली में ऑड-ईवन फिर से 13-17 नवंबर के बीच

दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी| दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला किआ| बतादे की दिल्ली में ऑड-ईवन को दिल्ली सरकार अगले हफ्ते लागू करने जा रही है| दिल्ली सरकार आज सवा चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका औपचारिक ऐलान करेगी| दिल्ली में इससे पहले भी ऑड-ईवन लागू हो चूका है साल 2016 में| दिल्ली सरकार के द्वारा इसे 1 जनवरी से 15 जनवरी 2016 तक और 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2016 तक लागू किआ गया था । जोकि सफल हुआ था| दिल्ली के लोगो ने इसका समर्थन किआ था |

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) ने दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को भी कड़ी फटकार लागयी है| NGT ने बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए हेलिकॉप्टर से आर्टिफिशल बारिश करवाने का सुझाव भी दिया| NGT ने पडोसी राज्यों और केंद्र सरकार के रुख पर चिंता जाहिर की|

दिल्ली में ऑड-ईवन फिर से 13-17 नवंबर के बीच

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए दिल्ली सरकार को ऑड-ईवन लागू करने और कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) पर विचार करने को कहा है| न्यायमूर्ति एस. रवीन्द्र भट और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने पर्यावरण, वन और जलवायु नियंत्रण मंत्रालय के मुख्य सचिव को अपने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकारियो के साथ तीन दिनों के अंदर बैठक करने को कहा है| पीठ ने बेंगलुरु का उदाहरण भी पेश किआ जहा इस प्रक्रिया को अपनाया है।

दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन लागू करने के पहले ही संकते दिऐ थे और डीटीएस को तैयार रहने को कहा था| बता दे की आज से दिल्ली मेट्रो भी अतिरिक्त फेरे लगायी | DDA और DMRC ने अपनी कार पार्किंग शुल्क को चार गुना बड़ा दिया है|

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होने के बाद 1,3,5,7,9 (ऑड नंबर) नंबर वाली गाड़ियां एक दिन और दूसरे दिन 2,4,6,8,0 (इवन नंबर) नंबर की गाड़ियां चलेंगी। इस हिसाब से आप महीने में सिर्फ 15 दिन ही अपनी गाड़ी को चला सकेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here