Home सुर्खियां नासा के मिशन मंगल के लिए 1 लाख भारतीयों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

नासा के मिशन मंगल के लिए 1 लाख भारतीयों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

भारत के लगभग 1 लाख 38 हजार 899 लोग जल्द ही मंगल ग्रह की यात्रा पर जाने वाले है| बतादे की इन सभी भारतीयों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के InSight मिशन के तहत मंगल गृह पर जाने के लिए टिकट बुक करवाई है| यह मिशन मई 2018 में लांच होना है| अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है की जिन लोगो ने टिकट बुक करवाया है उन्हें ऑनलाइन बोर्डिंग पास दिया जाएगा| जिन लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उनको एक सिलिकॉन चिप पर इलेक्ट्रॉन बीम के सहारे उकेरा जाएगा। इस चिप पर लिखे गए अक्षर बाल के हजारवें हिस्से से भी पतले होंगे। ये चिप मंगल पर भेजी जाएगी| नासा के इस मंगल मिशन के लिए नाम भेजने वालो में भारतीये सबसे आगे है| नासा को दुनिया भर से कुल 24 लाख 29 हजार 807 आवेदन मिले और भारत इसमें तीसरे नंबर पर रहा|

नासा के मिशन मंगल के लिए 1 लाख भारतीयों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

इस लिस्ट में पहला नाम अमेरिका का है जहा से 6 लाख 76 हजार 773 लोगों ने नासा के इस मिशन के लिए अप्लाई किआ| दूसरा नाम चीन का जहा के 2 लाख 62 हजार 752 लोगो ने इस मिशन के लिये ररजिस्ट्रेशन करवाया|

अंतरिक्ष के जानकरो ने बताया की इस सूची में अमेरिका का नाम सबसे ऊपर होना कोई चौकाने वाली बात नहीं है क्योकि ये मिशन नासा का है| जानकारों ने चीन के बाद भारत का नाम इस सूची में महत्वपूर्ण बताया| जानकारों ने भारत के लोगो की इस मिशन में रूचि को लेकर दो बाते बताई पहली इसरो का मंगल मिशन सफल होना और दूसरी भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ता सहयोग है।

 

नासा के जेट प्रपलशन लैबरेटरी (JPL) ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया की रजिस्ट्रेशन करने की आखरी तारीख बीत चुकी है, और अब किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं किआ जायेगा| बतादे की नासा का यह मिशन 26 नवंबर 2018 को मंगल ग्रह पर लैंड होगा। यह 720 दिन का मिशन है, जो मंगल पर आनेवाले भूकंपों का अध्ययन कर के वहां के आंतरिक हालात का पता लगाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here