Home सुर्खियां दिल्ली: मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा हिन्दू लड़के को महँगा, गाला...

दिल्ली: मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा हिन्दू लड़के को महँगा, गाला रेत कर हत्या

पश्चिमी दिल्ली में एक 23 साल के युवक की उसके घर में पास ही हत्या करने की घटना सामने आई है| पुलिस के मुताबिक, जिस लड़की से यह युवक पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में था| उसी लड़की के घर के सदस्यों ने लड़केसे बहस करते हुए चाकू घोप दिया| बता दें की लड़की गुरुवार 1 फरवरी को मेट्रो स्टेशन के बाहर मृत लड़के का इंतजार कर रही थी| उसी दौरान लकड़ी के परिवार वालों ने रघुबीर नगर में स्तिथ घर पर मृत लडकसे अंकित से पूछताछ की| डीसीपी (वेस्‍ट) विजय सिंह ने जानकारी दी है की यह घटना अंकित सक्सेना के मुस्लिम समाज की एक 20 वर्षीय लड़की से रिश्ते के कारण हुआ है|

दिल्ली: मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा हिन्दू लड़के को पड़ा महँगा, गाला रेत कर हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के इस रिश्ते से माता-पिता, उसके चाचा और 16 साल के भाई इस रिश्ते से खुश नहीं थे| लकड़ी के परिवालो ने गुरुवार दोपहर को अंकित रास्ते में रोक कर लड़की से दूर रहने की धमकी दी| कुछ ही देर में हाथापाई शुरू हो हो गई और इस हाथापाई में सक्सेना के परिवार को चोट भी लगी| पुलिस के मुताबिक इसी बीच लड़की के पिता ने अंकित का गला घोट कर, मौके से फरार हो गए| अंकित की हत्या की खबर सुनकर अंकित के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई| देखते ही देखते पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया| अंकित की माँ बेटे की मौत की खबर सुनते ही रोने लगी और मोहल्ले के लोगों ने इंसाफ की मांग करना शुरू कर दी|

शुक्रवार श्याम को पूरे इलाके में पुलिस ने एक कमांडो की टुकड़ी और दो दर्जन से अधिक पुलिस वाले तैनात कर दिए| लड़के के घर के पास, अंतिम संस्कार वाली जगह पर बीएसएफ जवानों की तैनात कर दिया| अंकित की हत्या के ठीक कुछ देर बाद इलाके के लोगों ने लड़की के चाचा को पीटा, वही लड़की के माता-पिता और भाई भागने में सफल रहे| इलाके के लोगों का कहना है की पुलिस को सुचना मिलने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर करीब आधे घंटे के बाद पहुँची|

डीसीपी ने बताया की इस घटना की जानकारी हमे अस्पताल के द्वारा मिली| जब अंकित की लाश वहाँ ले जाई गई| हलाकि पुलिस ने लड़की के माता-पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है| तीनो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका है| पुलिस ने लड़की के 16 साल के भाई जो इस वारदात में शामिल था उसे भी पकड़ लिया है और बाल-सुधार गृह में भेज दिया है|

गुरुवार रात करीब 8 बजे अंकित अपने काम से घर आ रहा था| वही दूसरी ओर लड़की के मां-बाप, चाचा और भाई अंकित के घर के पास स्तिथ एक स्कूल के पास उसका इंतजार कर रहे थे| अंकित की माँ कमलेश ने बताया की मैंने झगड़े की आवाज सुनी थी| जब घर से बाहर जाकर देखा तो लड़की के परिवार के सदस्य अंकित को घेरे हुए है और उसके साथ मारपीट कर रहे है| मैंने अपने पति को बुलाया और हम अंकित की मदद करने के लिए गए| अंकित की माँ ने बताया की लड़की के परिवार वाले अंकित की छाती पर मुके मर रहे थे और उसे गालियाँ भी दे रहे थे|

ये भी पढ़े- फिल्म पद्मावत देखने गई लड़की से सिनेमाघर में बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Kerala Budget 2018

घटना स्थल में मौजूद लोगों के मुताबिक, लड़की के घर वाले अंकित पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगा रहे थे| अंकित ने इस झगड़े को रोकने को कोशिश भी की और कहा की पास के पुलिस स्टेशन में इस बात को चल कर सुलझा लेते है| लेकिन लड़की का पिता इतना गुस्से में था की उसने अंकित की एक बात नहीं सुनी और चाकू निकाल कर, अंकित का गला रेत दिया|

पुलिस को लड़की के परिवार वालो ने बताया की बेटी गुरुवार श्याम करीब 7.45 गायब थी| उन्हें इस बात का यकीन हुआ की अंकित ने उनकी बेटी का किडनैप किया है| पुलिस ने कहा की लड़की तो अंकित का टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर इंतजार कर रही थी| अंकित की हत्या की खबर लड़कीको उसके दोस्तों के माध्यम से मिली, जिसके बाद वह घर की तरफ भागी| सूत्रों के अनुसार दोस्तों ने लकड़ी को किसी तरह ख्याला पुलिस स्टेशन जाने के लिए राजी किया| डीसीपी ने बताया है की हमने लड़की के एक रिश्तेदार से बात की है, जो उसे घर ले जाने के लिए तैयार है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here