Home व्यवसाय Kerala Budget 2018 Live Update: राशन की दुकानों को मार्जिन फ्री दुकानों...

Kerala Budget 2018 Live Update: राशन की दुकानों को मार्जिन फ्री दुकानों में परिवर्तित किया जाएगा।

Kerala Budget 2018 Live Update (केरल बजट 2018): केरल के वित्त मंत्री थॉम्स इसाक आज 2 फरवरी 2018 को केरल सरकार का बजट पेश कर रहे है| केरल बजट 2018 में वित्त मंत्री ने तटीय इलाकों के लिए 2000 करोड़ रूपये इस बजट में खर्च करने की घोषणा की है| केरल बजट 2018 को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा की केरल सरकार राज्य के एससी/एसटी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके विकास के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगी| जिसके लिए 2,859 करोड़ रुपए की राशि इस बजट में देने का प्रस्ताव है|

Kerala Budget 2018 Live Update: राशन की दुकानों को मार्जिन फ्री दुकानों में परिवर्तित किया जाएगा।

केरल बजट 2018 में अविवाहित माँ के लिए 2000 रुपए हर माह सहायता राशि देने का प्रस्ताव है| केरल बजट में महिला सुरक्षा के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि पंचायतो को देने की बात कही गई है| केरल सरकार ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 करोड़ रुपए की राशि अलग से जारी की है| निर्भया होम्स के लिए 5 करोड़ रूपये की राशि जारी की जाएगी|

डिवेलपमेंट एंड इन्नोवेशन स्ट्रेटेजिक काउंसिल ऑफ को 20 करोड़ रूपये की राशि आवंटित होंगी| मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल में होने वाले बंदरगाहों के विकास के लिए 584 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी| फ्री वाईफाई की सुविधा को तटीय इलाको देने पर जोर दिया जाएगा| डेरी के विकास के लिए 107 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी| राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रूपये की राशि जारी की है| ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रूपये जारी किए गए|

तटीय क्षेत्रों के सभी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया है| 4,775 स्कूलों में 40,000 स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत होंगी| 26 नए स्कूल खोलने की बात कही गई है| स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के लिए 12 करोड़ रूपये दिए जाएँगे| स्कूल यूनिफार्म के लिए 150 करोड़ रूपये दिए जाएँगे| बांस कॉर्पोरेशन के लिए 10 करोड़ रुपए और बांस क्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए 5 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव है| ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये देने की बात कही गई है

वित्त मंत्री ने अपने बजट में 2500 करोड़ रूपये आजीविका और आवास परियोजना के लिए भी जारी किए है| इस परियोजना के तहत 10 लाख रूपये में फ्लैट तथा 5 लाख रूपये में घर देने का प्रस्ताव है| एक दिन पुराने चिक्कन को किसानो को 30-35 रुपये प्रति चिक के भाव पर दिया जाएगा| चिकन की फार्मिंग करने के लिए कुडूम्बश्री तथा पंचायतों की मदद ली जाएगी| इसके लिए चिकन स्टॉक को बढाकर 50,000 करने को कहा गया है|

ये भी पढ़े- आम बजट 2018 हुआ पेश, जाने क्या हुआ सस्ता और महँगा?

राजस्थान उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव: मंडलगढ़, अजमेर, अलवर सीटो पर कांग्रेस जीती, बीजेपी हारी

राशन की कुछ दुकानों को मार्जिन फ्री करने जोर दिया जाएगा| फ़ूड सेफ्टी के लिए 31 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी| इस राशि के माध्यम से राशन की दुकानों का विकास किया जाएगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here