Home सुर्खियां झारखंड: सरायकेला में पुलिसकर्मी टीम पर नक्सली हमला, एक लापता, 5 जवान...

झारखंड: सरायकेला में पुलिसकर्मी टीम पर नक्सली हमला, एक लापता, 5 जवान शहीद

झारखंड: सरायकेला में पुलिसकर्मी टीम पर नक्सली हमला, एक लापता, 5 जवान शहीद :- झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों के द्वारा किए गए हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद होने खबर है। नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर उस समय हमला किया जब वह गश्त करके लौट रही थी। इस हमले को अंजाम देकर नक्सली पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर भाग गए।

इस घटना की जानकारी झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) और प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया की पुलिस की टीम गश्त पर गए हुए थे, तभी नक्सलियों ने बंगाल की सीमा के नजदीक तिरुलडीह थाना क्षेत्र में जंगलो में पुलिस के जवानों को घेर कर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सहायक पुलिस निरीक्षक और 3 सिपाही शहीद हो गए। जबकि वाहन चालक ने घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने जानकारी दी की नक्सलियों ने जवानों हथियार लूटकर भाग गए।

सरायकेला में पुलिसकर्मी टीम पर नक्सली हमला

मीणा ने बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक गोवर्धन पासवान और मनोधन हांसदा एवं सिपाही धनेश्वर पूर्ति, युधिष्ठिर मालुवा और डिब्रू पूर्ति के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सली हमले में दो से तीन पुलिसकर्मी फिलहाल लापता भी हैं। जिनकी तलाश जारी है।

इस हमले की झारखंड के सीएम रघुबर दास ने कड़े शब्दों में निंदा की है। रघुबर दास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘सरायकेला में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन। दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। हमारी सरकार नक्सलवाद को करारा जवाब दे रही है, हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।’

कुछ समय पहले ही झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने एक हमले को अंजाम दिया था। कुचाई इलाके में हुए इस हमले में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टीम पर नक्सलियों ने आईडी से धमाका किया था। इस हमले को नक्सलियों ने उस समय अंजाम दिया था जब यह जवान एक स्पेशल ऑपरेशन पर थे। इस हमले में 15 जवान घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here