Home सुर्खियां Doctors Strike Live: दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, और बंगाल में 16...

Doctors Strike Live: दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, और बंगाल में 16 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Doctors Strike Live: दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, और बंगाल में 16 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा :- दिल्ली में आज स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी है। जिसका मुख्य कारण है की दिल्ली के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना। दिल्ली में डॉक्टर कोलकाता में डॉक्टरों की हड़ताल में समर्थन में एक दिन की हड़ताल पर चले गए है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी, नियमित ओटी सेवाएं पूरी तरह से ठप है। दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बीते गुरुवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टियां बांधकर काम किया। बता दें की कोलकाता में हिंसा की घटना के विरोध में 14 जून को ओपीडी समेत गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद रखने को कहा गया है। कई डॉक्टर ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया।

Doctors Strike Live दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ ही हिंसा की घटना के विरोध में एम्स के रेसीडेंट डॉक्टर संघ ने देशभर के डॉक्टरों के समूह से इस घटना की निंदा करने और प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है। आईएमए ने सभी डॉक्टरों से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने को कहा है। आईएमए ने अपने एक बयान में कोलकाता की घटना को बेहद ही खराब करार दिया है। आईएमए ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने और उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल चल रहे है। अब इस घटना के विरोध में दिल्ली के डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए है। देशभर के डॉक्टरों के समूह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे है और अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here