Home मनोरंजन हैप्पी बर्थडे किरण खेर: 64 साल की हुईं किरण, इस तरह एक-दूसरे...

हैप्पी बर्थडे किरण खेर: 64 साल की हुईं किरण, इस तरह एक-दूसरे के करीब आए, किरण खेर और अनुपम खेर

हैप्पी बर्थडे किरण खेर: 64 साल की हुईं किरण, इस तरह एक-दूसरे के करीब आए, किरण खेर और अनुपम खेर :- फिल्मों की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने वाली किरण खेर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है। आज 14 जून के दिन ही किरण खेर का जन्म हुआ था। किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत एक चंडीगढ़ में एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी। एक्टिंग के गुर सिखने के बाद किरण ने मुंबई की ओर रुख किया। किरण ने साल 1996 में अमरीश पुरी के साथ बेनेगल की सरदारी बेगम में नजर आई थी, जो काफी चर्चित रही। इस फिल्म के लिए किरण को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद किरण ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली नजर आई। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल में 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में किरण ने अपनी छाप छोड़ी। इस फिल्म में किरण ने ऐश्वर्या राय की माँ का किरदार किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

हैप्पी बर्थडे किरण खेर 64 साल की हुईं किरण

मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मैं हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, फना, एहसास, अजब गजब लव, कमबख्त इश्क, खूबसूरत जैसी कई फिल्मों में नजर आई थी। अपने खराब दौर में किरण ने हार नहीं मानी और छोटे पर्दे के जरिए अपनी कोशिशे जारी रखी। किरण छोटे पर्दे के कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी है। फिलहाल किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद है। किरण का जन्म 14 जून साल 1955 में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण खेर एक्ट्रेस, राजनेता के अलावा एक कामयाब बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही है। बता दें की किरण खेर ने दीपिका पादुकोण के साथ नेशनल लेवल बैडमिंटन खेल चुकी है।

अनुपम खेर किरण खेर के दूसरे पति है। किरण के पहले पति गौतम बेरी थे जो एक बिज़नेस मेन थे। शादी के कुछ समय बाद ही किरण का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। उसके किरण की जिंदगी में आए अनुपम खेर। इनका बेटा भी है, जिसका नाम सिकंदर खेर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here