Home सुर्खियां पाकिस्तान: बड़ा धमाका लाहौर में सूफी दरगाह के पास,9 की मौत और...

पाकिस्तान: बड़ा धमाका लाहौर में सूफी दरगाह के पास,9 की मौत और कई घायल

पाकिस्तान: बड़ा धमाका लाहौर में सूफी दरगाह के पास,9 की मौत और कई घायल- पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक धमाके की खबर है| यह धमाका पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर माने जाने वाले लाहौर में हुआ| यह धमाका रमजान के पवित्र महीने के में धार्मिक स्थल के बाहर आज बुधवार की सुबह हुआ| बताया जा रहा है की धमाका काफी शक्तिशाली था जिसमें पांच पुलिसकर्मी समेत करीब 9 लोगों के मारे जाने की खबर है| जबकि इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे है| इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है| यह विस्फोट दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सूफी धार्मिक स्थल माने जाने वाले दाता दरबार के बाहर हुआ, यह धमाका पुलिस के जवानों को ले जा रही एक वैन में हुआ|

pakistan bomb blast

पुलिस से मिली तत्काल जानकारी के अनुसार यह धमाका पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्तिथ दाता दरबार के गेट नंबर 2 के पास दो पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर किया गया| जियो न्यूज ने लाहौर के संचालन उप महानिरीक्षक अशफाक अहमद खान के हवाले से बताया है कि विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारी की जान चली गई है| इस घटना में मारे गए लोगों में एक सुरक्षा गार्ड भी है|

इस घटना का शिकार हुए करीब 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है| इनमें की हालत काफी गंभीर है| दुर्घटनास्थल से अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की प्रकृति का अभी तक पता नहीं चल सका है और अभी इस घटना के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी कि यह आत्मघाती हमला था या नहीं| घटना के बाद से पुलिस ने पूरे इलाके की घेरा बंधी कर, जाँच शुरू कर दी है|

एक पुलिस अधिकारी ने बताया की पुलिस की टीम घटना का मूल्यांकन कर रही है| उन्होंने बताया, ‘आतंकवादी विरोधी विभाग सहित सभी विभाग काम कर रहे हैं| हम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे| पाकिस्तान रेडियो ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर में दाता दरबार के बाहर विस्फोट की कड़ी निंदा की है और अधिकारियों से इस घटना की एक रिपोर्ट मांगी है| प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया है और विस्फोट में घायलों को सर्वश्रेष्ठ संभावित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here