Home सुर्खियां बिहार में लू का कहर: धारा 144 की गई लागू , 61...

बिहार में लू का कहर: धारा 144 की गई लागू , 61 की मौत, 22 जून तक सभी स्कूल बंद

बिहार में लू का कहर: धारा 144 की गई लागू , 61 की मौत, 22 जून तक सभी स्कूल बंद :- बिहार में बीते कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू से मरने वाले लोगों के आंकड़े में इजाफा होते देख। अब प्रशासन हरकत में आ गया है। बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें की बिहार में अब तक भीषण गर्मी और लू की वजह से 70 से अधिक लोगों की जान चली गई है। बिहार के औरंगाबाद में गर्मी से मरने वाले लोगों का आंकड़ा बड़ा हैरान करने वाला है, यहाँ अकेले 47 लोगों की जान चली जान चली गई। बिहार शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए धारा 144 लागू क्र दी गई है। बिहार में भीषण गर्मी के मद्देनजर 22 जून तक स्कूल बंद रखने का सर्कुलर जारी किय गया है।

बिहार के गया में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। शहर में निर्माण कार्यों, मनरेगा और खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम आदि को सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच आयोजित नहीं करने के निर्देश दिए गए है।

बिहार में लू का कहर धारा 144 की गई लागू

बिहार के गया जिले के डीएम अभिषेक सिंह ने भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए यह कदम उठाया है। मौसम के सामान्य नहीं हो जाने तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम, राजनैतिक कार्यक्रम, धरना प्रदर्शन और लोगों के एक जगह जमा रहने पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भीषण गर्मी की वजह से धारा 144 लागू की गई है।

डीएम ने अपने निर्देश में कहा कि मनरेगा की कोई योजना सुबह 10.30 बजे के बाद से नहीं चलेगी। कोई भी निर्माण कार्य 11 बजे सुबह से शाम 4 बजे तक नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि निर्माण कार्यों में लगे मजदूर भीषण गर्मी के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे है।

सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच दुकानें बंद रखने और ज्यादा जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने के निर्देश जारी किए गए है। प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने और अपना ख्याल रखने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here