Home सुर्खियां Ban On Entry of Girls in Jama Masjid | दिल्ली जामा मस्जिद...

Ban On Entry of Girls in Jama Masjid | दिल्ली जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर प्रतिबंध, खड़ा हुआ विवाद!

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली से एक करने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) में अकेली लकड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गयी है।मस्जिद के PRO का कहना है कि लड़कियां जामा मस्जिद में आकर मीटिंग करती है, और वीडियो बनाती है। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते है, की यह तालिबानी फैसला क्यों लिया गया है।

हज़रत इमाम हुसैन शायरी स्टेटस कोट्स गज़ल | Hazrat Imam Hussain Shayari Status Quotes in Urdu & Hindi

Ban On Entry of Girls in Jama Masjid Delhi News in Hindi, Entry in Jama Masjid News, Delhi Entry Of Lonely Girls And Girl Gang Banned In Jama Masjid, दिल्ली जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर प्रतिबंध, खड़ा हुआ विवाद!

Ban On Entry of Girls in Jama Masjid News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के ग्रुप के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तुगलकी फरमान पर जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान का कहना है, “अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।”

जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने क्या कहा ?

जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जो अकेली लड़कियां यहां आती हैं, लड़कों को टाइम देती हैं,  मस्जिद में आकर गलत हरकतें करती है, वीडियो बनाती है। इन सभी चीजों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

मीडिया से बातचीत में आगे वह कहते है की “आप परिवार के साथ आएं कोई पाबंदी नहीं है, मैरिड कपल आएं कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन किसी को टाइम देकर यहां ना, मस्जिद को मीटिंग पॉइंट बना लेना, पार्क समझ लेना, टिकटॉक वीडियो बनाना, डांस करना, यह किसी भी धार्मिक जगह के लिए मुनासिब नहीं है। चाहे वो मंदिर हो, मस्जिद हो, गुरुद्वारा हो।”

दिल्ली जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर प्रतिबंध, खड़ा हुआ विवाद!

आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली के जामिया मस्जिद में इबादत करने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रतिबंध लगाने पर विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है, जी हां आपको बता दे की दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री पर रोक को गलत बताया है।  इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई है, और कहा की भारत को सीरिया बनाने  का प्रयास किया जा रहा है। जामा मस्जिद द्वारा लिए गए इस फैसले पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

ईद-ए-मिलाद, क्‍यों मनाते हैं ? Prophet Muhammad Birthday Wishes Quotes Whatsapp Status DP Messages Images Pictures

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here