Home सुर्खियां देखे वायरल विडियो: अरबपति की बेटी बनी सिंगर, 51 लाख लोगो ने...

देखे वायरल विडियो: अरबपति की बेटी बनी सिंगर, 51 लाख लोगो ने देखा

देखे वायरल विडियो: अरबपति की बेटी बनी सिंगर, 51 लाख लोगो ने देखा :- अनन्या जो की बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी है, इन दिनों अपने म्यूजिक के शौक को पूरा कर रही हैं। उनके डेब्यू वीडियाे को ही करीब 5,172,515 से ज्यादा लोगों ने देखा। परफॉर्मेंस देखने पहुंची ऋतिक रोशन से लेकर कई बॉलीवुड स्टार आये थे।

हाल ही में अनन्या बिड़ला ने मुंबई के एक इवेंट में सिंगिंग परफॉर्मेंस दी। इस दौरान ऋतिक रोशन, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया, सोहेल खान, विदू विनोद चोपड़ा और राहुल बोस जैसे सितारे मौजूद रहे। 22 साल की अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में अपने माता-पिता के नाम का सहारा लिए बिना अपने पैरों पर खड़े होने का फैसला किया और अपनी खुद की माइक्रोफाइनेंस कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस शुरू की।

अनन्या ने अपने पंख फैला लिए हैं और वह खुद भी अपने पिता की तरह बिजनेस के सेक्टर में उड़ान भरने को तैयार हैं। उसी वक्त उन्होंने एक के बाद एक अपने माता-पिता और बाकियों को हैरान करना शुरू कर दिया। 51 लाख से ज्यादा लोग देख चुके इनका वीडियो।

नवम्बर 2016 में अनन्या का पहला इंटरनेशनल एलबम ‘Livin’ The Life’ लॉन्च हुआ था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनके पहले एलबम को लॉन्च के समय दो दिन के अंदर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने और अबतक करीब 5,172,515 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 2 साल के अंदर उन्होंने 70 से ज्यादा लाइव शोज में परफॉर्म किया था।

अनन्या हेल्थ कैम्पियन से भी जुड़ाव रखती है। अनन्या अपनी ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोक्रेट लॉन्च करने के साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए एक्टिव कैंपेनिंग करना शुरू कर दिया। जब लोगों को लग रहा था कि अब शायद वह थम जाएंगी तभी उन्होंने लिव इन द लाइफ नाम का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया। म्यूजिकल इंडस्ट्री में डेब्यू करते हुए उन्होंने मुंबई की एक सितारों भरी शाम में परफॉर्म किया।

अनन्या का एल्बम ईडीएम और पॉप का मिक्सचर है, जिसे डच डीजे एफ्रोजैक ने मिक्स किया है और लिखा व कंपोज किया है अनन्या और जिम बेंज ने। इन दोनों ने फिलीपीडिया के एक स्टूडियो में इसे रिकॉर्ड किया। अनन्या के म्यूजिक एल्बम की बात करें तो यह पूरी तरह जिंदगी को जीने, प्यार फैलाने और दयालू होने के बारे में है।

अनन्या ने अपनी ग्रोइंग एज में ही उन्होंने सितार और संतूर बजाना सीख लिया था। द फ्रे, एड शरीन और चेरल कोल उनकी इंस्पिरेशन थे। यह सब तब हुआ जब वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं। शायद उनके अंदर एक म्यूजिशियन था, जो अपना टैलेंट दुनिया को दिखाने को बेकरार था। इस वक्त अनन्या एक लिरिसिस्ट, म्यूजिक कंपोजर हैं और जल्द ही सोल एंड आर एंड बी एल्बम लॉन्च कर सकती हैं।

अनन्या के बारे में:
अनन्या बिड़ला – कुमार मंगलम और नीरजा बिड़ला की बेटी हैं। हाल में अनन्या कारोबार जगत से जुड़ी हैं। उन्होंने अपनी ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोक्रेट लॉन्च की है। अनन्या ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से की है। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस फर्म स्वतंत्र प्राइवेट लिमिटेड बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here