Home सुर्खियां देखे कैसे: शादी के 8 घंटे बाद ही `विधवा हुई ये दुल्हन,...

देखे कैसे: शादी के 8 घंटे बाद ही `विधवा हुई ये दुल्हन, पति के साथ ली थी सेल्फी

देखे कैसे: शादी के 8 घंटे बाद ही `विधवा हुई ये दुल्हन, पति के साथ ली थी सेल्फी :- पुन्हाना: हरियाणा के गुड़गांव शहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।यहां एक दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी कि शादी के 8 घंटे बाद ही उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई। एक दम दूल्हे की मौत के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

अचानक सबकुछ बदल गया। देखते ही देखते शादी वाले घर से चीखने – चिल्लाने की आवाज आने लगी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ हादसा:

गुरुग्राम जिले के गांव बादली के रहने वाले सहूद खान की 26 फरवरी को नूंह की जमशीदा के साथ शादी हुई थी। शाहिद बीटेक करने के बाद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। शादी के बाद जमशीदा और शाहिद काफी खुश थे। दिन में शादी होने के बाद शाहिद अपनी दुल्हन को लेकर घर शाम को घर चला गया था। बता दें कि मृतक शाहिद बादली गांव के सरपंच जावेद का भतीजा था।

इस हादसे के मृतक के घरवालों ने इसे कुदरत का फैसला मानते हुए उसे सुपर्द-ए-खाक कर दिया है। ऐसे हादसे एक दम हिला के रख देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here