Home सुर्खियां दिल्ली हुई शर्मसार, बलात्कार के बाद 55 साल की महिला की हत्या,...

दिल्ली हुई शर्मसार, बलात्कार के बाद 55 साल की महिला की हत्या, CCTV Video में दिखा आरोपी

दिल्ली हुई शर्मसार, बलात्कार के बाद 55 साल की महिला की हत्या, CCTV Video में दिखा आरोपी: दिल्ली के गुलाबी बाग से एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 55 साल की महिला के साथ बलात्कार और फिर हत्या करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है जो इस घटना का आरोपी बताया जा रहा है। आरोपी महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। देशभर में महिलाओं से जुड़े अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। कुछ समय पहले ही हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर का बलात्कार और हत्या करने की घटना सामने आई थी।

दिल्ली हुई शर्मसार, बलात्कार के बाद 55 साल की महिला की हत्या, CCTV Video में दिखा आरोपी
दिल्ली हुई शर्मसार, बलात्कार के बाद 55 साल की महिला की हत्या, CCTV Video में दिखा आरोपी

पुलिस ने बताया की मृतक महिला अपने घर में ही पूजा के सामान और चाय की दुकान चलाती थी। आज सुबह जब महिला की दुकान ग्राहक चाय पीने आया तो उसने महिला को आवाज दी लेकिन इसे कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

जब पुलिस महिला के दाखिल हुई तो देखा की महिला के कपड़े इधर-उधर पड़े हुए थे। महिला बेसुध हालात में घर में मिली। जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर, इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर उनके एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान 24 वर्षीय धर्मराज के रूप में हुई है।

हैदराबाद डॉक्टर बलात्कार-मर्डर: पुलिस ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह मृतक महिला के साथ काम कर रहा था। शुक्रवार को पैसे के लेनदेन की वजह से महिला और उसके बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इस हद तक पहुंच गया की महिला ने आरोपी को गालियां दी और उसके ऊपर थूंक दिया, महिला की इस हरकत से आरोपी को गुसा आ गया और देर रात महिला की दुकान में घुसकर पहले बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफी कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here