Home सुर्खियां दोस्त से मिलने दूसरे शहर गई थी 16 साल की लड़की, 6...

दोस्त से मिलने दूसरे शहर गई थी 16 साल की लड़की, 6 लड़को ने किया 5 दिन तक बलात्कार

दोस्त से मिलने दूसरे शहर गई थी 16 साल की लड़की, 6 लड़को ने किया 5 दिन तक बलात्कार :- आंध्रप्रदेश के ओंगोल शहर से बलात्कार की ताजा घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 साल की मासूम नाबालिग बच्ची के साथ 6 हवस के पुजारियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जाँच की जा रही है। आए दिन सामने आ रही बलात्कार और महिलाओं से जुड़े नए मामलों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है।

आंध्र प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रही मांग के बाद राज्य की ग्रहमंत्री सुचरिता ने इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है। बता दें की पीड़ित लड़की 17 जून को ओंगोल में आरटीसी बस स्टेशन पर इन आरोपियों में से एक से मिली थी। बता दें की यह जगह मरवाती से तकरीबन 140 किलोमीटर दूर स्तिथ है। दोनों के बीच दोस्ती हुई और इसके बाद लड़के ने लड़की को अपने कमरे पर बहला-फुसलाकर ले आया। कमरे पर पहले से ही पांच ओर दोस्त मौजूद थे। जिन्होंने मिलकर लड़की का 5 दिनों तक लगातार बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी पुलिस वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने मिडिया से बात करते हुए दी।

दोस्त से मिलने दूसरे शहर गई थी लड़की

इस मामले मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हुई। जब लड़की बस स्टेशन पर पहुँची उसी दौरान उसे एक होमगार्ड और एएसआई ने देखा, जब उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पहले लड़की को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की और उन्हें राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया।

6 लड़को ने किया 5 दिन तक बलात्कार

इस घटना की निंदा करते हुए आंध प्रदेश के डीजीपी गौतम सवांग ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने इन घटनाओं में शामिल आरोपियों से सख्ती से निपटने को भी कहा। सवांग ने प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाए ताकि उन्हें दोषियों को सजा मिल सके. आरोपियों के खिलाफ पोस्को और आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here