Home सुर्खियां Shocking! 13 साल के बच्चे के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म,...

Shocking! 13 साल के बच्चे के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी फरार

Shocking! 13 साल के बच्चे के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी फरार :- राजधानी दिल्ली के पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आए दिन कई ऐसे मामले सामने आते रहते है जो इंसानियत को शर्मसार कर देते है। अब ताजा घटना यूपी के शाहजहांपुर से सामने आई है। जहाँ एक मासूम बच्चे को गांव के ही 4 युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया लिया। इन चारो ने 13 साल के नाबालिक बच्चे से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना पुवाया एरिया में स्तिथ एक गांव की है। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने इस घटना के बारे में बताया की बीते शनिवार को चारा युवकों ने 13 साल के बच्चे को जबरन बगीचे में ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के बारे में पीड़ित बच्चे ने अपने परिवार को बताया, जिसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाही। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान रहमान, रवि, गुल्ली और वसीम के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में कसे दर्ज कर लिया गया। इस समय चारो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जिनकी दबिश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पीड़ित बच्चे को जाँच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

13 साल के बच्चे के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के नोएडा से कुछ दिनों पहले ही कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहाँ नोएडा के सेक्टर-39 में एक चार साल के बच्चे के साथ ई-रिक्शा चालक ने कुकर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चे के पिता ने दो दिन पहले दिल्ली से यहां के सेक्टर 108 में शिफ्ट किया था. उनका सामान लेकर एक ई- रिक्शा चालक मिथुन दिल्ली से नोएडा आया था।

पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया की रिक्शा चालक घर पर समान उत्तारने के बाद घर पर कुछ समय तक रुका। इस दौरान उसने बच्चे को 4 साल के बेटे को अपनी गोद में बैठा और फिर मौका पाते ही बच्चे के साथ गंदी हरकते करने लगा। ऐसा होने पर बच्चा जोर-जोर से रोने लगा, जिसके बाद माता-पिता ने बच्चे को रिक्शा चालक से बच्चा छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here