Home त्यौहार कनून दिवस पर कविता 2023 | National Law Day Poem in Hindi

कनून दिवस पर कविता 2023 | National Law Day Poem in Hindi

कनून दिवस पर कविता 2023 | National Law Day Poem in Hindi, kanoon diwas divas kavita: आज राष्ट्रिय कानून दिवस है। हर साल 26 नवंबर को नेशनल लॉ डे के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इस संविधान ने ही भारत के लोगों को आजादी से जीने का हक़ दिया और उनपर हो रहे बरसों से अत्याचार पर रोक लगाई। भारत का कानून हर भारतीय को सम्मान से जीने का अधिकार देता है। भारत के लिए कानून निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका भीमराव अंबेडकर जी दी थी। इस आर्टिकल में हम कानून दिवस पर कविता लेकर आए है। नेशनल लॉ डे पोएम हिंदी भाषा में शेयर की जा रही है।

कनून दिवस पर कविता 2019 | National Law Day Poem in Hindi
कनून दिवस पर कविता 2023 | National Law Day Poem in Hindi

कनून दिवस पर कविता 2023

भारत की आजादी के बाद सबसे मुख्य काम था देश का एक मजबूत कानून बनाना ताकि फिर कभी कोई बाहरी ताकत देश का शोषण नहीं कर सके। भारत में अलग-अलग धर्म के लोग रहते है और कई सारी संस्कृति है। ऐसे में देश के लिए ऐसे कानून की जरुरत थी जो सभी धर्म-जाति के लोगों को एक समान रहने, जीने आदि का अधिकार दें। भीमराव अंबेडकर ने अलग-अलग देशों के संविधान को पढ़ा और फिर भारत के लिए एक मजबूत कानून का निर्माण किया। कानून दिवस भीमराव अंबेडकर जी के इतने बड़े योगदान याद करने और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

कागज़ के टुकड़ों पर
नींव भ्रष्टाचार का रखा जा रहा
उन टुकड़ों के बल पर
सदाचार गवाया जा रहा
भुल प्रतिज्ञा सारे अपने
अपना ईमान बेच रहे
सरकारी कर्मचारी, पुलिस सभी
चंद रुपयों के मोल बिक रहे
ये खेल है बस पैसों का
मजदूरों पर भी जो तरस न खा रहे
अमीरों की झूठी शान के लिए
सारे दस्तावेज़ बदले जा रहे
अमीरी का यह बाज़ार जहा
लोभी भेड़िये घूम रहे
शरिफों का लिबास पहनकर
मासूमो को भी लुट रहे
संविधान में यह लिखा नहीं
फिर भी रिश्वत जारी है
पैसो के लिए गुनाह अनेक
अब और क्या देखना बाकी है
सत्यता का प्रमाण झूठ है
सत्य स्वयं भटक रहा
झूठे गवाहों पर मुहर देकर
अदालत का स्याही कह रहा
रिश्वतखोरों को बढावा देना वाला
हमारा ये तंत्र ही गंदा है
वास्तव में इस देश का कानून
युगों युगों से अंधा है
-दिव्या राज कुमार

संविधान दिवस पर निबंध 2023 | Constitution Day of India Essay in Hindi

National Law Day Poem in Hindi

देश में हर तरफ दंगा फसाद रेप अपहरण का है राज।
वर्षों से है रीत पुरानी अभी हुए देशवासी क्यों नाराज।।

कानून देगा सबको सजा, हर अपराध का होगा इन्साफ।
बस अपराधी VIP तो हाफ, नेता हुआ तो सब कुछ माफ़।।

माफ़ी भी एक इन्साफ है, देश में बड़ी जरूरी।
बस मिलती उसे जो कीमत देता पूरी – पूरी।।

पूरी कीमत पूरा न्याय, न्याय से ऊपर कोई नहीं।
बस कुछ नेता और नोटवाले, सच फिर ऊपर कोई नहीं।।

सॉरी एक ऊपर वाला भी, ले शॉर्टकट वहां भी जाकर न्याय मांगे।
वैसे भी न्यायालय के चक्कर खाकर लटका देते कब्र में टांगे।।

न्यायालय में टांगे थोड़ी घिस जाती, न्याय मिलता पूरा बासी।
इसलिय समझदार लोग, लगा लेते पहले ही फाँसी।।

संविधान दिवस पर भाषण 2023 | Constitution Day of India Speech in Hindi

kanoon diwas kavita

खुद लगाना फांसी कानून पर दया है, मत कहना आत्महत्या है।
यहाँ इंतज़ार ही कर देता इन्साफ, नहीं मिलता यह मिथ्या है।

मिथ्याओं में मत फंसो देश के समझदार नागरिक तुम।
न्याय न्याय चिल्लाने से सीधा काटो नेताओं की दूम (पूंछ)

दूम दबाकर नहीं भागेंगे देश के नेता असली हैं।
असली-असली भंवरे हैं जनता यहाँ पे कली है।

बस ये भंवरे प्यार नहीं पाप कली के साथ है करते।
अपने न्याय को भूल जाओ, न्यायालय से भी अन्याय करते।।

संविधान दिवस 2023 | Constitution Day of India Messages, SMS, Shayari, Status, Images

कानून दिवस पर इस आर्टिकल में पेश की गई कविता आपको पसंद आई होगी। नेशनल लॉ डे 2023 पर हिंदी में दी गई पोएम को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here