Home तथ्य Baba Barfani Mysteries Facts in Hindi: बर्फानी से जुड़े 10 तथ्‍य, Amarnath...

Baba Barfani Mysteries Facts in Hindi: बर्फानी से जुड़े 10 तथ्‍य, Amarnath गुफा की खोज मुसलमान ने की थी

Top 10 Baba Barfani Mysteries Facts in Hindi: आपने भी अपने बड़े बुजुर्गों से बरफानी बाबा के बारे में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि यह एक मंदिर है जो कि काफी ज्यादा उचाई पर बना हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बरफानी बाबा के दर्शन करने गए थे। मंदिर इतनी ऊंचाई पर है कि वहाँ तक जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। आज हम आपको बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन करवाने वाले हैं। इसके अलावा आज हम आपको बाबा बरफानी मंदिर से जुड़ी 10 रोचक बातें बताने वाले हैं। आप इस जानकारी को ऑनलाइन शेयर कर सकते है।

अघोरी बाबा शायरी | Aghori Baba Tandav Status Quotes in Hindi 

Baba Barfani Mysteries Facts in Hindi

Mysterious Facts About Amarnath Cave & Baba Barfani

1. अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ देखने वाली चीज यह है कि आपको यहाँ पर बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना देखने को मिल जाएगा जोकि सत्य बात है। इसी वजह से इस पवित्र जगह को स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है। अमरनाथ स्थित इस शिवलिंग को बाबा बर्फानी भी कहा जाता है।

2. अमरनाथ गुफा के आकार लगभग डेढ़ सौ फुट है। इसमें ऊपर से बर्फ के पानी की बूंदे जगह जगह टपकती रहती है। इन्‍हीं बूंदों से एक स्‍थान से टपकने वाली हिम बूँदों से लगभग दस फुट लंबा शिवलिंग बनता है। चंद्रमा के घटने बढ़ने के साथ साथ इसका आकार भी छोटा बड़ा होता रहता है।

3. आश्चर्य की बात यह है कि यह शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है, जबकि ऐसी गुफाओं में कच्ची बर्फ पाई जाती है जो कि आराम से बिखर जाती है। अमरनाथ के इस शिवलिंग से कई फुट दूर गणेश, भैरव और पार्वती के वैसे ही अलग अलग हिमखंड भी र्निमित होते हैं।

4. ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में माता पार्वती को भगवान शिव ने अमरत्व की कथा सुनाई थी, जिसे सुनकर उसी समय जन्‍मे शुक शिशु शुकदेव ऋषि के रूप में अमर हो गये थे।

5. ऐसी कहानियां भी सुनने को मिलती है कि जिन भक्तों पर शिव पार्वती प्रसन्न होते हैं उन्हें वह कबूतरों के रूप में दर्शन देते हैं और ऐसा करने से उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।

Secrets About Lord Krishna in Hindi: श्री कृष्ण से जुड़े 10 रहस्यमय तथ्य हिंदी में

6. यह भी कहा जाता है कि सुभाग्यशालिओ को दर्शन देने वाला कबूतरों का जोड़ा ये वही है जो भगवान शिव द्वारा वर्णित अमरत्‍व की कथा सुन कर अमर हो गया है।

7. कुछ धर्माचार्यों का मत है कि शिवजी जब पार्वतीजी को अमर कथा सुनाने ले जा रहे थे, तो उन्होंने जिन स्‍थानों पर छोटे-छोटे अनंत नागों को, माथे के चंदन को, पिस्सुओं को और गले के शेषनाग को छोड़ा था वे सब अनंतनाग, चंदनबाड़ी, पिस्सू टॉप और शेषनाग नाम से प्रसिद्ध हुए।

8. आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा के बारे में सबसे पहले सोलहवीं शताब्दी में एक मुसलमान गडरिए बूटा मलिक को पता चला था, जोकि एक ताजुक की बात है। यहाँ पर फूल बेचने वाले सभी लोग मुसलमान हैं।

9. ऐसा कहा जाता है कि जंगलों में पशुओं का चारा चराते वक़्त इस गडरिए की मुलाकात एक साधु से हो गयी थी। साधु ने बूटा को कोयले से भरी एक कांगड़ी दी। जब घर जाकर उसने कांगड़ी में कोयले की जगह सोना पाया तो वह बहुत हैरान हुआ। वह साधु को धन्यवाद कहने के लिए वहाँ गया तो उसे साधु की जगह एक गुफा दिखाई दी। और उसी दिन से ये स्थान एक तीर्थ स्थान बन गया।

10. अमरनाथ यात्रा झड़ी मुबारक भी कहते हैं जो कि एक जलूस के रूप में शुरू होती है।

Shiv Bhagwan Facts in Hindi: भगवान शिव के खास रहस्य, जिसे आज से पहले नहीं पढ़ा होगा

आपको बाबा बरफानी से जुड़े ये 10 जानकारी और भगवान शिव से जुड़ी ये चमत्कारी बाते कैसी लगी हमे लाइक करके जरूर बताइये गा।आगे चलकर हम आपके लिए मनसा देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी विशेष जानकारी लेकर बहुत जल्दी आएंगे। जय हिंद। अगर आप भी बरफानी बाबा के घर बैठे दर्शन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में उनके दर्शन की एक वीडियो दी गई हैं।

अघोरी बाबा शायरी | Aghori Baba Tandav Status Quotes in Hindi 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here