Home तथ्य Shiv Bhagwan Facts in Hindi: भगवान शिव के खास रहस्य, जिसे...

Shiv Bhagwan Facts in Hindi: भगवान शिव के खास रहस्य, जिसे आज से पहले नहीं पढ़ा होगा

Secrets of Lord Shiva in Hindi: आज हम आपको महादेव से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में आपने कभी नही सुना होगा। इसके साथ साथ हम आपके लिए महादेव से जुड़े कुछ ऐसे कोट्स भी लेकर आये हैं जो कि आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाले हैं। आपको बता दें कि महादेव जटाओ में गंगा, कंधे पर बाघम्बर और गले मे सर्प धारण करने वाले सभी देवताओं से अलग है। शिव भगवान ने अपने रूप के माध्यम से कुछ संदेश देने का प्रयास किया है। तो चलिए जानते हैं कि शिव भगवान के ऐसे कौन से रहस्य है जोकि सम्पूर्ण मानव जाति को कुछ ना कुछ संदेश देते हैं।

Best 15+ Bhagwan Shiv ki photo, Lord Shiva hd Images, Shiv Ji Wallpaper

Secrets of Lord Shiva in Hindi, Lord Shiva Facts in Hindi, Bholenath Facts in Hindi, Shiv Bhagwan Facts in Hindi, शिव भगवान से जुड़े रहस्य और फैक्ट्स जिसे जानना जरुरी
shiv bhawan fats

Lord Shiva Facts in Hindi

आदिनाथ शिव = सर्वप्रथम शिव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया इसलिए उन्हें ‘आदिदेव’ भी कहा जाता है। ‘आदि’ का अर्थ प्रारंभ। आदिनाथ होने के कारण उनका एक नाम ‘आदिश’ भी है।

शिव के अस्त्र-शस्त्र = शिव का धनुष पिनाक, चक्र भवरेंदु और सुदर्शन, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल है। उक्त सभी का उन्होंने ही निर्माण किया था।

शिव का नाग = शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है उसका नाम वासुकि है। वासुकि के बड़े भाई का नाम शेषनाग है।

शिव की अर्द्धांगिनी = शिव की पहली पत्नी सती ने ही अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लिया और वही उमा, उर्मि, काली कही गई हैं।

शिव के पुत्र = शिव के प्रमुख 6 पुत्र हैं- गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा। सभी के जन्म की कथा रोचक है।

अघोरी बाबा शायरी | Aghori Baba Tandav Status Quotes in Hindi for Whatsapp & Facebook

आपको बता दें कि महादेव को अंतरिक्ष का देवता कहा जाता हैं। आकाश शिव जी की जटा स्वरूप है इसलिए उन्हें व्योमकेश भी कहा जाता है। आपको बता दें कि शिव सभी प्राणियो के प्रभु है । एक और बात बताना चाहते हैं कि गंगा नदी को सबसे शुद्ध माना जाता है जो कि भगवान शिव की जटाओ से निकलती रहती हैं। आपको बता दें कि महादेव गंगा को धरती पर लाने के लिए उसे अपनी जटाओं में धारण करते हैं। शिव भगवान धरती पर लोगो को पवित्रता, ज्ञान और शांति का भी संदेश देते हैं। आपको बता दें कि शिव जी के मस्तक पर जो चंद्रमा देखने को मिलता है वह उनको शांत करने में मदद करता है और विष पीने के बाद उनको शीतल रखने में भी मदद करता है। जब शिव जी बहुत क्रोधित होते हैं तो उनका तीसरा नेत्र खुल जाता है। यह तीसरा नेत्र ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। तीसरा नेत्र खुलने का मतलब है जीवन को गेहरता के साथ देखना। संसार में हर एक इंसान को तीसरी आँख खोलने की आवश्यकता है जिससे जीवन को सार्थक बनाया जा सके।

Bholenath Facts in Hindi

शिव पंचायत = भगवान सूर्य, गणपति, देवी, रुद्र और विष्णु ये शिव पंचायत कहलाते हैं।
शिव के द्वारपाल = नंदी, स्कंद, रिटी, वृषभ, भृंगी, गणेश, उमा-महेश्वर और महाकाल
शिव पार्षद = जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि शिव के पार्षद हैं।
शिव ध्यान : शिव की भक्ति हेतु शिव का ध्यान-पूजन किया जाता है। शिवलिंग को बिल्वपत्र चढ़ाकर शिवलिंग के समीप मंत्र जाप या ध्यान करने से मोक्ष का मार्ग पुष्ट होता है।
शिव व्रत और त्योहार : सोमवार, प्रदोष और श्रावण मास में शिव व्रत रखे जाते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि शिव का प्रमुख पर्व त्योहार है।

आशा करते हैं कि आपको शिव भगवान से जुड़ी ये कुछ जानकारी अच्छी लगी होगी। इसके साथ साथ अगर आपको शिव भगवान से जुड़े हमारे यह लेटेस्ट कोट्स पसंद आये हैं तो लाइक और शेयर करना मत भूलिए गा। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है। साथ ही साथ आप अन्य भगवान के कोट्स शायरी व्हाट्सप्प स्टेटस इत्यादि प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारी साइट पर आपकी पसंद अनुसार सब मिलने वाला है। कोट्स और स्टॅट्स के लिए हमारे साथ बने रहे400 

महाकाल व्हाट्सएप शायरी | Mahakal Status in Hindi for Facebook & Whatsapp

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here