Home मनोरंजन ऋतिक रोशन सुपर 30 मूवी रिव्यु, Super 30 Movie Review & Rating...

ऋतिक रोशन सुपर 30 मूवी रिव्यु, Super 30 Movie Review & Rating Twitter Reaction

ऋतिक रोशन सुपर 30 मूवी रिव्यु, Super 30 Movie Review & Rating Twitter Reaction :- बॉलीवुड में कई लोगों के जीवन पर आधारित फिल्में बनती रही है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। अब इस कड़ी में एक ओर बायोपिक मूवी जुड़ने जा रही है। बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में शुक्रवार 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड है जो आनंद कुमार का किरदार निभा रहे है। उनके अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, नंदीश सिंह भी है। इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल है। यह एक बायोपिक मूवी है। तो अब चलिए अब जान लेते है की कैसी है सुपर 30 मूवी? नीचे पढ़े इस फिल्म के रिव्यु। सुपर 30’ फिल्म एडवांस टिकट बुकिंग

मुंडा ही चाहिदा मूवी रिव्यु इससे पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी बायोपिक मूवी बनी जैसे संजू, मांझी द माउंटेन, भाग मिल्खा भाग, आदि जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। इन मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन फिल्मों का कंटेंट और सच्ची घटना पर आधारित मूवी ने लोगों को दिल छू लिया। अब ऐसी कड़ी में एक ओर मूवी सिनेमाघरों में आने जा रही है। सुपर 30 जो एक शिक्षक के जीवन पर आधारित है। जिसने अपनी सुकून की जिंदगी को छोड़कर गरीब बच्चों को आईआईटी जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों में एडमिशन का सपना दिखाया और उसे पूरा करने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दी। Super 30’ न्यू Poster

ऋतिक रोशन सुपर 30 मूवी रिव्यु

आनंद कुमार उन सभी के लिए एक मिसाल है जो शिक्षा को एक व्यवसाय के रूप में देखते है। आनंद कुमार को गणित विषय में महारत हासिल है। अगर वह चाहते तो किसी भी बड़े कोचिंग सेंटर या सरकारी नौकरी या विदेश जाकर अपने हुनर से अच्छा पैसा कमा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया उन्होंने बिहार में गरीब बच्चों को बड़े शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की प्राप्ति के लिए तैयार किया। आज उनके बढ़ाए हुए बच्चे आईआईटी जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे है। मलाल मूवी रिव्यु

इस फिल्म में ऋतिक रोशन अपने किरदार में पूरी तरह से डूब गए है। फिल्म के कई सीन में देखने को मिलेगा की ऋतिक को बिहारी भाषा में थोड़ी परेशानी हुई है लेकिन उनकी एक्टिंग उनकी इस कमी को बखूबी ढक लेती है। मृणाल ठाकुर का रोल फिल्म में कम है लेकिन उन्होने अच्छा काम किया है। सुपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Super 30 Movie Review

इसके अलावा वीरेंद्र सक्सेना, अमित शाह जैसे कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आनंद कुमार के 30 बच्चे बने सभी कलाकारों ने नैसर्गिक अभिनय किया। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और लेखन भी अच्छा है जो फिल्म का सफल बनान में सहायक है। फिल्म अच्छी है जिसे एक बार जरूर देखा जा सकता है।

ऋतिक रोशन स्टार ‘सुपर 30’ मूवी आपको कैसी लगी? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here