Home मनोरंजन शशि कपूर का आज किया गया अंतिम संस्कार, बॉलीवुड की कई बड़ी...

शशि कपूर का आज किया गया अंतिम संस्कार, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ हुई शामिल|

अभिनेता शशि कपूर ने कल श्याम अपने जीवन की आखरी साँस ली, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में और आज मंगलवार को सांताक्रूज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले पदम् भूषण शशि कपूर के पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया|

शशि कपूर साहब को विदाई देने के लिए कई जानी मानी हस्तियाँ पहुँची अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, लारा दत्ता, नसीरुद्दीन शाह, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और कपूर परिवार के सदस्यों के साथ ऋषि, रणधीर और रणबीर कपूर आदि|

शशि कपूर का आज किया गया अंतिम संस्कार, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ हुई शामिल|

कल देर रात को आमिर खान, करण जौहर, अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और अभिषेक बच्चन शशि कपूर के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही उन्हें परिवार के सदस्य ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन उनके घर पहुंचे|

आज मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोकिला बेन अस्पताल से उनकी अंतिम यात्रा निकली| उनके पार्थिव शरीर को पृथ्वी थिएटर मे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया|

शशि कपूर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड और राजनितिक जगत की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई| महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्री भी इनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए|

कोकिलाबेन कोकिलाबेन हॉस्पिटल के सीईओ ने बताया की शशि साहब ने आखरी साँस 5:20 बजे पर ली|

कल शशि कपूर के निधन की खबर आते की उन्हें श्रधांजलि देने वालो का तांता लग गया| प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्विट कर श्रधांजलि अर्पित की|

शशि कपूर साहब को कई अवार्ड से समानित किया गया गया| जिनमे दादा साहेब फाल्के और पदम् भूषण भी शामिल है|

आने वाली पीढ़ी शशि साहब को उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद करेंगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here